17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मौलाना तौकीर ने दिया अल्टीमेटम, जहां चाहूंगा वहां पढ़ूंगा नमाज, राणा सांगा देश के गद्दार, औरंगजेब को लेकर कही ये बड़ी बात

आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां भी सड़क पर नमाज को लेकर हो रही बयानबाजी के बीच कूद पड़े हैं। मौलाना ने शनिवार को कहा कि मैं अपने देश में जहां चाहूंगा वहां नमाज पढ़ूंगा। जब हम पूजा करने से किसी को नहीं रोक रहे तो हमारे मजहबी मामलों में क्यों दखल दी जा रही है।

2 min read
Google source verification

बरेली। आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां भी सड़क पर नमाज को लेकर हो रही बयानबाजी के बीच कूद पड़े हैं। मौलाना ने शनिवार को कहा कि मैं अपने देश में जहां चाहूंगा वहां नमाज पढ़ूंगा। जब हम पूजा करने से किसी को नहीं रोक रहे तो हमारे मजहबी मामलों में क्यों दखल दी जा रही है। इसके अलाचा उन्होंने राणा सांगा को देश का गद्दार बताया है।

मौलाना तौकीर रजा ने कहा कि अगर औरंगजेब ने जो किया वो गलत था तो अब जो हो रहा है वो सही कैसे हो गया। संभल में जो हुआ वो माहौल पूरे देश में बना दिया गया है। इसके अलावा वे ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी भड़क गए। उन्होंने कहा कि हर किसी माममे में शरियत को लाना सही बात नहीं।

मस्जिदों पर नहीं चलने देंगे बुलडोजर

मौलाना तौकीर रजा खां ने शनिवार को बरेली के सौदागरान स्थित अपने आवास पर एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया था। जिसमें उन्होंने कहा कि हमारे मजहबी मामलों में दखल देने की कोशिश की गई तो अब इसका जवाब दिया जाएगा। हमें कहीं भी नमाज पढ़ने से नहीं रोक सकते। सरकार की तरफ इशारा करते हुए कहा कि अब हम अपनी मस्जिदों पर बुलडोजर नहीं चलने देंगे। अब तक जो हुआ व सरासर बेईमानी थी।

औरंगजेब गलत तो क्या अब सब सही

मौलाना ने कहा कि आज गाजा समेत पूरी दुनिया में अफरा-तफरी का माहौल है। वहीं इस सब के साथ हमारे देश की सरकार फिरकापरस्त ताकतों का समर्थन करती है। कब्र तोड़ने के लिए कुछ गुंडे निकलते हैं लेकिन पुलिस उन पर कार्रवाई नहीं करती है, बल्कि बेगुनाह मुसलमानों के साथ मारपीट और उनकी गिरफ्तारी का जाती है। संभल में जो हुआ वो माहौल पूरे देश में बना दिया गया है।

मौलाना ने कहा ईद पर नहीं बनाएं नए कपड़े

मौलाना तौकीर रजा खां ने लोगों से सादगी के साथ ईद मनाने का आह्वान किया। ईद पर नए कपड़े नहीं बनाए जाएंगे। क्योंकि जिन मुस्लिम नौजवानों को कत्ल किया गया है और जेलों में डाला गया है उनके घर में भी ईद नहीं होगी लिहाजा उनके साथ सादगी के साथ ईद मनाएंगे। इसके अलावा मौलाना तौकीर ने संभल जाने का भी जिक्र किया है उन्होंने कहा मैं संभल का माहौल ठीक करने जा चाहता हूं।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग