7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य समेत पांच मंत्रियों की मौजूदगी में होगा इस मेयर का शपथ ग्रहण समारोह

17 साल बाद मिलेगा भारतीय जनता पार्टी का मेयर। 12 दिसंबर को होगा शपथ ग्रहण समारोह।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बरेली

•

image

suchita mishra

•

Updated: 11 Dec 2017, 11:58 AM IST

Umesh Gautam

Umesh Gautam

बरेली। 17 साल बाद भारतीय जनता पार्टी की शहर में सरकार आई है और भाजपा के मेयर डॉ. उमेश गौतम 12 दिसम्बर को बरेली क्लब के मैदान में मेयर पद की शपथ लेंगे। लम्बे समय बाद भाजपा का मेयर बनने से भाजपा में खुशी की लहर है। इसको लेकर शहर में मेयर और पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह काफी भव्य होगा। शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य खुद बरेली आ रहे हैं। इसके साथ ही चार अन्य मंत्री भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।

तीन मंच पर होगा शपथ ग्रहण समारोह
शपथ ग्रहण समारोह के लिए बरेली क्लब के मैदान में तीन मंच बनाए जा रहे हैं। बड़ा मंच बीच में होगा, जिस पर मेयर, मंत्री, सांसद, विधायक और अन्य नेता होंगे। इसके साथ ही दो मंच पार्षदों के लिए बनाए गए हैं।मेयर को कमीश्नर पीवी जगनमोहन शपथ दिलाएंगे, जबकि नगर निगम के 80 पार्षदों को महापौर उमेश गौतम शपथ दिलाएंगे।

शुभ मुहुर्त में होगा शपथ ग्रहण समारोह
मेयर डॉ. उमेश गौतम शुभ मुहुर्त में पूर्व की तरफ मुख कर शपथ ग्रहण लेंगे। ज्योतिषाचार्य के अनुसार इस दिन सौभाग्य योग का होना श्रेष्ठ है जो कि भाग्य प्रदाता होता है। इस दिन हस्त नक्षत्र रात्रि 7:18 बजे तक है, ये भी शुभ फल देने वाला है। इस दिन भद्रा पाताल लोक में निवास करेंगी। इसके लिए इनका विशेष प्रभाव नहीं रहेगा और अभिजीत मुहुर्त में शपथ ग्रहण शुभ होगा। उमेश गौतम सुबह 11:15 बजे के बाद शपथ ग्रहण करेंगे।

ये होंगे शामिल
मेयर उमेश गौतम के शपथ ग्रहण समारोह में प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य , केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार,वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल, जिले के प्रभारी मंत्री ब्रजेश पाठक, सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह के अलावा आंवला के सांसद धर्मेंद्र कश्यप, शहर विधायक डॉक्टर अरुण, नवाबगंज के विधायक केसर सिंह, बिथरी चैनपुर के विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल, फरीदपुर विधायक श्यामबिहारी, मीरगंज विधायक डीसी वर्मा, भोजीपुरा विधायक बहोरनलाल मौर्य और बहेड़ी विधायक छत्रपाल के साथ ही जिला और महानगर कार्यकारिणी के नेता शामिल होंगे। इसके साथ ही सभी पूर्व मेयर और शहर के गणमान्य लोगों को भी निमन्त्रण भेजा गया है।