
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
बरेली। बहेड़ी थाना क्षेत्र के नैनीताल हाईवे स्थित होटल ताज में नाबालिग छात्रा के साथ युवक के पकड़े जाने के बाद शुक्रवार तड़के जमकर हंगामा हुआ। हिंदू संगठनों की सूचना पर पुलिस ने सुबह करीब पांच बजे होटल में छापा मारकर आरोपी युवक मुजाहिद को हिरासत में ले लिया। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद होटल प्रबंधन की भूमिका पर भी सवाल उठने लगे हैं।
पुलिस के मुताबिक वाराणसी निवासी 16 वर्षीय छात्रा बहेड़ी क्षेत्र में रहकर ITI की पढ़ाई कर रही है। आरोप है कि मुजाहिद नाम का युवक उसे बहला-फुसलाकर होटल ताज ले गया, जहां दोनों रातभर रुके। मामले की जानकारी मिलते ही हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता सक्रिय हो गए और पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही बहेड़ी पुलिस ने हिंदू संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ होटल ताज में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान युवक और नाबालिग छात्रा को होटल के कमरे से बरामद किया गया। पुलिस दोनों को थाने ले आई, जहां छात्रा के बयान दर्ज किए गए। इसके साथ ही परिजनों को भी सूचना दे दी गई।
हिंदू जागरण मंच युवा के जिला अध्यक्ष हिमांशु पटेल ने आरोप लगाया कि होटल में बिना उचित पहचान और सत्यापन के नाबालिग लड़कियों को ठहराया जा रहा है। उन्होंने होटल ताज को “संदिग्ध गतिविधियों का अड्डा” बताते हुए होटल प्रबंधन पर भी कार्रवाई की मांग की। सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बरेली पुलिस को टैग कर सख्त कदम उठाने की मांग की गई।
पुलिस अब होटल के रजिस्टर, आईडी प्रूफ और CCTV फुटेज की जांच कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि नाबालिग को होटल में किस आधार पर कमरा दिया गया। बहेड़ी पुलिस का कहना है कि छात्रा के बयान, मेडिकल और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आरोपी मुजाहिद से लगातार पूछताछ चल रही है।
Published on:
15 May 2026 12:36 pm
बड़ी खबरें
View Allबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
