
बरेली। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम गुरुवार को बरेली पहुंचे, जहां सपा प्रदेश अध्यक्ष ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान कई लोगों ने समाजवादी पार्टी भी ज्वाइन की लेकिन इस कार्यक्रम में इतनी अव्यवस्था हावी रही कि धक्का मुक्की के बीच प्रदेश अध्यक्ष होटल से निकल पाए। इस दौरान उनसे मुलाकात करने आए कई नेताओं के हाथ निराशा हाथ आई और वो गुलदस्ता लेकर वापस लौट गए।
बीजेपी झूठ बोलने वाली पार्टी
बरेली में सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी झूठ बोलने वाली पार्टी है और उन्होंने जो संकल्पपत्री जारी किया था उन वायदों पर खरे नहीं उतरे। अब निकाय चुनाव में भी संकल्प पत्र जारी किया है, जो झूठ का पुलिंदा है। उन्होंने कहा कि किसी के खाते में 15 लाख तो क्या 15 रुपए भी नहीं आए हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि रोजगार भी नहीं मिल पाया है।
भाजपा बयानों में आगे
उन्होंने कहा कि प्रदेश में पहले चरण का चुनाव हो चुका है लेकिन भाजपा सभी निकायों में पीछे है और बयान देकर खुद को आगे बता रही है। बरेली में समाजवादी पार्टी मेयर के साथ ही सभी पार्षद सीट पर भी कब्जा करेगी।
कर्तव्य का पालन नहीं कर रही भाजपा
नरेश उत्तम ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री समेत सांसद, विधायक और मंत्री चुनाव प्रचार कर रहे हैं और ये लोग कर्तव्य का पालन न कर चुनाव में जुटे हुए हैं।
सपा में शामिल हुए नेता
सपा के प्रदेश अध्यक्ष के सामने बरेली में विभिन्न पार्टी और संगठनों के नेता समाजवादी पार्टी में शामिल हुए। जिनका प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने माला पहनाकर समाजवादी पार्टी में स्वागत किया।
हुई धक्का मुक्की
सपा के प्रदेश अध्यक्ष की प्रेस कांफ्रेंस के बाद हॉल में अफरा तफरी मच गई और समाजवादी पार्टी के तमाम लोग उनके पास पहुंच गए जिससे उनके साथ धक्का मुक्की भी हुई, जिससे वो नाराज भी हुए लेकिन सपा के वरिष्ठ नेता उन्हें किसी तरह से निकाल कर बाहर ले गए। बहुत से सपा नेता उनसे मिलने से रह गए।
Published on:
24 Nov 2017 08:18 am
बड़ी खबरें
View Allबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
