20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मिशन शक्ति : बरेली का उड़ला जागीर बनेगा एनीमिया मुक्त

पंच कल्याणी : पांच किशोरियों और पांच सास माता का चयन बिथरी ब्लॉक में कमिश्नर और डीएम ने शुरू कराया अभियान गर्भवती महिलाओं की हीमोग्लोबिन की हुई जांच, बांटी गईं आयरन गोलियां बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर मिशन शक्ति के चौथे चरण की शुरुआत हो गई है। इसी क्रम में बिथरी चैनपुर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में कल्याणी कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। गर्भवती महिलाओं के हीमोग्लोबिन की जांच कराई गई। उनको आयरन की गोलियां बांटी गईं।

2 min read
Google source verification
mondlayukta.jpeg

उड़ला जागीर गांव को एनीमिया मुक्त बनाने की पहल शुरू हो गई है। पंच कल्याणी का चयन किया गया है। इनके माध्यम से पंचकल्याणी घर-घर जाकर गर्भवती महिलाओं और किशोरियों को आयरन की गोलियां खाने के लिए प्रोत्साहित करेंगी।

मंडलायुक्त ने की कार्यक्रम की शुरुआत, गर्भवती महिलाओं, किशोरियों को किया प्रोत्साहित

मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने कल्याणी कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने गर्भवती महिलाओं, सास माता किशोरियों, ग्रामीणों को कार्यक्रम के प्रति प्रोत्साहित किया। मंडलायुक्त ने सभी से अपेक्षित सहयोग की अपील की। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मंडलायुक्त ने लाभार्थियों में से ही पांच कल्याणी नायिका किशोरियों और पांच कल्याणी नायिका सास माता का चयन किया। 10 किशोरियां और माताएं घर-घर जाकर गर्भवती महिला एवं किशोरियों को आयरन की गोलियां खाने के लिए प्रोत्साहित करेंगी।

100 दिन के बाद दोबारा होगा कार्यक्रम का आयोजन, लाभार्थियों की होगी समीक्षा

100 दिन के बाद दोबारा आयोजन किया जाएगा। इस दिशा में अच्छा कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाएगा। डीएम रविंद्र कुमार ने सभी लाभार्थियों को संबोधित करते हुए आयरन के फायदे बताए। उन्होंने कहा कि उड़ला जागीर को एनीमिया मुक्त बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आयरन व अन्य पोषक तत्वों के लिए हरी साग सब्जियां दालें दूध का प्रयोग करें। यह न सोचे कि महंगे खाद्य पदार्थों में ही पोषक तत्व होते हैं। कल्याणी कार्यक्रम के संबंध में खंड विकास अधिकारी बिथरी चैनपुर डॉक्टर दीक्षा जोशी ने बताया कि ब्लॉक में जितनी भी गर्भवती महिलाएं या किशोरिया हैं। उनके खून की जांच कराई जा रही है, जो भी एनीमिया से ग्रस्त होंगी। उनको चिन्हित कर आयरन की गोलियों का वितरण कराया जाएगा। उनको आयरन की गोलियां खिलाना सुनिश्चित किया जाएगा। जिससे कि मां और शिशु दोनों एनीमिया मुक्त होकर स्वस्थ रहें। कार्यक्रम में सीएमओ डॉक्टर विश्राम सिंह, सीडीओ जग प्रवेश समेत कई अधिकारी उपस्थित थे।