13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर नवजात बच्चियों की माताओं का हुआ सम्मान- देखें वीडियो

राष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर ‘‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ‘‘ सप्ताह का आयोजन जिला महिला अस्पताल में जिलाधिकारी नितीश कुमार की अध्यक्षता में किया गया।

less than 1 minute read
Google source verification

बरेली। आज समाज में बेटिया पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है चाहे वह राजनीति का क्षेत्र हो या शिक्षा का, या फिर कोई अन्य । हर क्षेत्र में बेटिया अपना परचम लहरा रही है जमीन से लेकर आसमान तक का सफर ऐसी ही बेटियां कर रही है । इन्हीं बेटियों के सम्मान के तौर पर आज राष्ट्रीय बालिका दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। राष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर ‘‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ‘‘ सप्ताह का आयोजन जिला महिला अस्पताल में जिलाधिकारी नितीश कुमार की अध्यक्षता में किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी नीतीश कुमार ने बालिकाओं के बेहतर भविष्य के लिए सरकार की योजनाओं की जानकारी दी और बेटियों के आने वाले सुनहरे कल को बेहतर बनाने के लिए जागरूक किया । इस अवसर पर जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल में जन्म लेने वाली 50 बच्चियों की माताओं को सम्मानित भी किया।इस अवसर जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल में जन्मी बच्चियों के अभिभावकों से कहा अपनी बच्चियों को शिक्षित अवश्य करें। उन्होंने कहा कि महिला ही जननी है, सृजन की शक्ति उसमें समाहित है इस लिए बेटियों को स्वास्थ्य एवं सशक्त बनाये किसी भी प्रकार का भेदभाव न करें।