7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MSME सेक्टर को मिलेगी नई दिशा: उद्यमी दिनेश गोयल बने इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (IIA) के राष्ट्रीय अध्यक्ष

शहर के उद्यमी दिनेश गोयल को इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (IIA) का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। लखनऊ में आयोजित IIA की केंद्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक में उन्हें सर्वसम्मति से वर्ष 2025-26 के लिए अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।

less than 1 minute read
Google source verification

उद्यमी दिनेश गोयल बने इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (IIA) के राष्ट्रीय अध्यक्ष (फोटो सोर्स: पत्रिका)

बरेली। शहर के उद्यमी दिनेश गोयल को इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (IIA) का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। लखनऊ में आयोजित IIA की केंद्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक में उन्हें सर्वसम्मति से वर्ष 2025-26 के लिए अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।

पहली बार IIA के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने बरेली चैप्टर के सदस्य

यह पहली बार है जब बरेली IIA चैप्टर से किसी उद्यमी को IIA के शीर्ष पद पर आसीन किया गया है। दिनेश गोयल के अध्यक्ष बनने पर बरेली के उद्योगपतियों में उत्साह की लहर है। IIA बरेली चैप्टर के सदस्यों ने इस उपलब्धि पर उन्हें लखनऊ पहुंचकर बधाइयां दीं।

उद्देश्य: MSME सेक्टर को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करना

पदभार संभालने के बाद दिनेश गोयल ने कहा,

"मेरा फोकस सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों (MSME) को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करना, नए उद्योगों की स्थापना को बढ़ावा देना और फाइनेंस व स्किल डेवलपमेंट को गति देना होगा।"

उन्होंने यह भी कहा कि औद्योगिक क्षेत्रों में जमीन से जुड़े मुद्दे, पॉलिसी गेप और तकनीकी चुनौतियों को सरकार के समक्ष प्रभावी तरीके से उठाया जाएगा।

IIA की भूमिका और उद्योगों की प्राथमिकता

IIA (Indian Industries Association) देशभर के लाखों MSME उद्यमियों का प्रतिनिधित्व करता है। यह संगठन राज्य सरकारों और केंद्र सरकार के साथ मिलकर नीतिगत सुधारों, बिज़नेस फ्रेंडली वातावरण और नए रोजगार सृजन में सहयोग करता है।