15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गुणवत्ता पर सख्त हुए नगर आयुक्त, जलकल विभाग के कार्यों का किया औचक निरीक्षण, सौंदर्यीकरण व पौधारोपण के दिए निर्देश

शहर में चल रहे विकास कार्यों की रफ्तार और गुणवत्ता परखने के लिए नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने शुक्रवार को जलकल विभाग की परियोजनाओं का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को जनता से जुड़े कार्यों को तय समय सीमा में पूरा करने और मानक के अनुरूप गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए।

less than 1 minute read
Google source verification

निरीक्षण करते नगर आयुक्त (फोटो सोर्स: पत्रिका)

बरेली। शहर में चल रहे विकास कार्यों की रफ्तार और गुणवत्ता परखने के लिए नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने शुक्रवार को जलकल विभाग की परियोजनाओं का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को जनता से जुड़े कार्यों को तय समय सीमा में पूरा करने और मानक के अनुरूप गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने महाप्रबंधक मनोज कुमार आर्य और सहायक अभियंता अजीत सिंह से प्रगति रिपोर्ट ली। उन्होंने बुखारपुरा टंकी परिसर का जायजा लेकर बाउंड्री वॉल की स्थिति देखी और परिसर के सौंदर्यीकरण व पौधारोपण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हरियाली शहर की सुंदरता बढ़ाने के साथ नागरिकों के स्वास्थ्य के लिए भी जरूरी है।

इसी क्रम में नगर आयुक्त ने मोहल्ला इंदिरा नगर में बिछाई गई सीवर लाइन, वार्ड-26 के मोहल्ला परतापुर जीवन सहाय और वार्ड-12 सिठौरा में पेयजल पाइपलाइन का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य की गुणवत्ता की जांच की और अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप पूरे किए जाएं।

नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने कहा जनता की सुविधा और विश्वास बनाए रखना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। अधिकारी नियमित रूप से निगरानी करें, ताकि किसी प्रकार की लापरवाही न हो और समय पर गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरे हों।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग