26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नगर स्वास्थ्य अधिकारी पर कर्मचारियों का शोषण करने का आरोप, जाने मामला

उप नगर स्वास्थ्य अधिकारी संचित शर्मा के हटाए जाने का विरोध बड़ता जा रहा है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी भानुप्रकाश पर आरोप है कि उन्होंने सीएमओ से सांठगांठ के चलते उप नगर स्वास्थ्य अधिकारी संचित शर्मा को पद से हटाया है। इसके अलावा मंगलवार को नगर निगम की सफाई कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों ने मेयर उमेश गौतम को ज्ञापन देते हुए कहा कि नगर स्वास्थ्य अधिकारी कर्मचारियों का शोषण कर रहे हैं। उन्होंने कहा नगर निगम का कोई भी सफाई कर्मचारी उनसे खुश नहीं है।

less than 1 minute read
Google source verification

बरेली। उप नगर स्वास्थ्य अधिकारी संचित शर्मा के हटाए जाने का विरोध बड़ता जा रहा है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी भानुप्रकाश पर आरोप है कि उन्होंने सीएमओ से सांठगांठ के चलते उप नगर स्वास्थ्य अधिकारी संचित शर्मा को पद से हटाया है। इसके अलावा मंगलवार को नगर निगम की सफाई कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों ने मेयर उमेश गौतम को ज्ञापन देते हुए कहा कि नगर स्वास्थ्य अधिकारी कर्मचारियों का शोषण कर रहे हैं। उन्होंने कहा नगर निगम का कोई भी सफाई कर्मचारी उनसे खुश नहीं है।

सीएमओ की सांठगांठ के चलते हटाए गए उप नगर स्वास्थ्य अधिकारी

पदाधिकारियों ने ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने सीएमओ से सांठगांठ के चलते उप नगर स्वास्थ्य अधिकारी संचित शर्मा को पद से हटा दिया। उनकी जगह पर नैन सिंह को उप नगर स्वास्थ्य अधिकारी को चार्ज दिला दिया, लेकिन इस बात से कोई राजी नहीं है। पिछले दिनों इसको लेकर नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य से वार्ता कर सफाई कर्मचारी, सफाई नायक, स्टोर व ड्राइवर आदि का चार्ज संचित शर्मा को देने की मांग की थी, और उन्हें तुरंत रिलीव करने की बात कही थी, लेकिन नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने इस समझौते के विपरित जाकर निर्णय लिया।

नगर स्वास्थ्य अधिकारी को पद से हटाने की मांग

कर्मचारी यूनियन ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी भानुप्रकाश को उनके पद से हटाने की मांग की है। उनका कहना है कि उनकी जगह पर किसी और को स्वास्थ्य अधिकारी का चार्ज दिया जाए। वहीं उप नगर स्वास्थ्य अधिकारी का चार्ज संचित शर्मा को दिया जाए। उन्होंने कहा कि अगर इस मांग को पूरा नहीं किया गया तो कर्मचारी नगर निगम में आंदोलन करेंगे। मेयर उमेश गौतम ने उन्हें आश्वासन दिया है कि मामले की जांच करवाकर निर्णय लिया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग