6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मेरी मम्मी नू पसंद नइयों तू, सुनंदा शर्मा की स्टार नाइट में बेकाबू भीड़ ने बैरिकेडिंग तोड़ी, लाठियां फटकीं, करीब से देखने की होड़

फ्यूचर यूनिवर्सिटी की स्टार नाइट उस वक्त हंगामे में बदल गई, जब पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा को करीब से देखने की दीवानगी में युवाओं की भीड़ बेकाबू हो गई।

2 min read
Google source verification

बरेली। फ्यूचर यूनिवर्सिटी की स्टार नाइट उस वक्त हंगामे में बदल गई, जब पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा को करीब से देखने की दीवानगी में युवाओं की भीड़ बेकाबू हो गई। मंच के सामने लगी बैरिकेडिंग तक तोड़ दी गई और हालात संभालने के लिए पुलिस को लाठियां फटकारनी पड़ीं। कार्यक्रम के दौरान कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जैसे ही सुनंदा शर्मा ने अपने सुपरहिट गानों की शुरुआत की, पूरा कैंपस झूम उठा। मेरी मम्मी नू पसंद नइयों तू…’, ‘जानी तेरा ना…’, ‘चंडीगढ़ का छोरा…’, ‘दूजी बार प्यार होया सोण्या…’ जैसे गीतों पर छात्र, शिक्षक और दर्शक जमकर नाचते रहे। पंजाबी बीट्स पर युवाओं का जोश देखते ही बन रहा था।

मंच तक पहुंचने की होड़, टूट गई बैरिकेडिंग

रात करीब साढ़े आठ बजे जैसे ही कार्यक्रम शुरू हुआ, भीड़ का दबाव बढ़ता गया। युवाओं की दीवानगी इतनी बढ़ गई कि उन्होंने सुरक्षा के लिए लगाई गई बैरिकेडिंग ही तोड़ दी। कई युवक मंच के करीब पहुंचने की कोशिश में आगे बढ़े, जिससे सुरक्षा व्यवस्था चरमरा गई।

पुलिस ने संभाला मोर्चा, लाठियां फटकारकर काबू

हालात बिगड़ते देख मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने सख्ती दिखाई। भीड़ को पीछे धकेलने के लिए लाठियां फटकारनी पड़ीं, तब जाकर स्थिति पर काबू पाया गया। इसके बाद कार्यक्रम दोबारा व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाया गया। दोहरे सुरक्षा घेरे के बीच सुनंदा शर्मा ने अपनी प्रस्तुति जारी रखी। उनके गानों ने बरेली में पंजाब का रंग भर दिया। युवाओं का उत्साह चरम पर रहा और पूरा माहौल म्यूजिक और जोश से भर गया।

“बरेली के युवाओं में गजब की ऊर्जा” – सुनंदा शर्मा

गायिका ने कहा कि बरेली अपने झुमकों के लिए मशहूर है और यहां प्रस्तुति देना उनके लिए यादगार अनुभव रहा। उन्होंने युवाओं की ऊर्जा की तारीफ करते हुए कहा कि इस शहर का उत्साह उन्हें हमेशा याद रहेगा। इस स्टार नाइट के साथ ही फ्यूचर यूनिवर्सिटी के वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव फ्यूचर फेस्टा 2026-नवरंग का समापन हो गया। कार्यक्रम में चांसलर मुकेश गुप्ता, प्रथम महिला संध्या गुप्ता और प्रो-चांसलर दीप गुप्ता भी मौजूद रहे।