11 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बरेली के प्रभारी बने गृ​हमंत्री राजनाथ सिंह के बेटे, संभालेंगे निगम चुनाव का जिम्मा

नगर निगम चुनाव को लेकर तेज हुई सरगर्मी, पंकज सिंह बुधवार को बरेली पहुंचकर करेंगे बैठक।

2 min read
Google source verification
Nagar Nigam Election

Nagar Nigam Election

बरेली। नगर निगम चुनाव में जीत के लिए बीजेपी ने गृहमंत्री राजनाथ सिंह के बेटे और नोएडा के विधायक पंकज सिंह को बरेली का प्रभारी बनाया है। पंकज सिंह बुधवार को बरेली पहुचेंगे और बीजेपी के नेताओं के साथ बैठक कर नगर निगम चुनाव में जीत की रणनीति बनाएंगे।

ये होंगे शामिल
भाजपा के मीडिया प्रभारी अंकुश अग्रवाल ने बताया कि पंकज सिंह बुधवार को सौ फुटा रोड पर स्थित अशर्फी बैंक्वेट हॉल में नगर निगम चुनाव को लेकर नेताओं के साथ बैठक करेंगे। बैठक में क्षेत्रीय पदाधिकारी, सांसद और विधायक शामिल होंगे।

एक सीट पर कई दावेदार
नगर निगम में पिछली बार बीजेपी के 22 पार्षद चुने गए थे। बाद में तीन और पार्षद भाजपा में शामिल हो गए। अब जबकि चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई है तो दावेदारों ने बड़े नेताओं की परिक्रमा करना शुरू कर दिया है। सबसे ज्यादा टिकट की मांग बीजेपी में है। यहां एक एक सीट पर चार से पांच दावेदार है।

सपा ने जीती थी मेयर सीट
समाजवादी पार्टी ने पिछली बार हुए नगर निगम के चुनाव में एक मात्र सीट बरेली की ही जीती थी। सपा समर्थित डॉ0 आई एस तोमर बीजेपी के प्रत्याशी गुलशन आनन्द को हराकर दूसरी बार बरेली के मेयर बने थे। इस बार भाजपा हर हाल में मेयर की सीट पर कब्जा जमाना चाहेगी, जिसके लिए बैठकों का दौर शुरू हो गया है।

80 वार्ड में होगा चुनाव
नगर निगम में नए परिसीमन के बाद इस बार 10 नए वार्ड बनाए गए हैं, जिसके कारण इस बार 70 की जगह 80 पार्षद चुन कर नगर निगम जाएंगे। ज्यादा आबादी वाले वार्डों की आबादी को दूसरे वार्डों में शिफ्ट कर 10 नए वार्ड बनाए गए हैं।

आरक्षण शासन को भेजा
नगर निगम के 80 वार्डों का आरक्षण रोस्टर जारी कर दिया गया है। इनमें 45 वार्डों को आरक्षित किया गया है, जबकि 35 वार्ड अनारक्षित रखे गए हैं। आरक्षण के सामान्य, एससी, ओबीसी और महिला वार्ड तय कर दिए गए हैं। नगर निगम के प्रस्ताव पर प्रशासन ने मुहर लगाकर शासन को रिपोर्ट भेज दी है। वही वार्ड आरक्षण पर प्रशासन की मुहर लगते ही राजनैतिक सरगर्मी भी तेज हो गयी है।