16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब बीजेपी के कार्यकर्ता सुनेंगे जनता के मन की बात

इस टीम के गठन का मुख्य उद्देश्य मन की बात के कार्यक्रम के माध्यम से सरकार की योजनाएं आम जनता तक पहुंचाना है।

2 min read
Google source verification

बरेली

image

Amit Sharma

Oct 13, 2017

BJP

बरेली। नगर निकाय चुनाव और 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों में बीजेपी जुट गई है। लोगों तक सरकार की योजनाओं की जानकारी पहुंचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने मन की बात टीम का गठन किया है। ये टीम लोगों के बीच जाकर सरकार का प्रचार प्रसार करेगी।


महानगर के सह मीडिया प्रभारी मनोज यादव ने बताया कि पार्टी कार्यालय पर मन की बात कार्यक्रम की युवा टीम का गठन महानगर अध्यक्ष उमेश कठेरिया ने किया। इस टीम के गठन का मुख्य उद्देश्य मन की बात के कार्यक्रम के माध्यम से सरकार की योजना आम जनता तक पहुंचाना, संगठन की विचार धारा से लोगों को अवगत कराना और जनता के मन की बात सरकार और पार्टी तक पहुंचाना है। मन की बात के माध्यम से 2019 की तैयारी को आगे बढ़ाना है।


इन्हें मिली जिम्मेदारी

1- गौरव गुप्ता - महानगर प्रमुख

2- विपिन गुप्ता - शहर विधानसभा प्रमुख

3- विकास सक्सेना- कैंट विधानसभा प्रमुख

4- जितेंद्र गुप्ता - हरमिलाप मंडल

5- अजय मौर्य - पूर्वी मण्डल

6- अंशुल जायसवाल - बांकेविहारी मण्डल

7- आकाश सक्सेना- कैंट मण्डल

8- आशीष चन्द्र - कालीबाड़ी मण्डल

9- अरूण वर्मा - टिबरीनाथ मण्डल

10- डब्बल भटनागर - मढ़ीनाथ मण्डल

11- मनोज राठौर - सीबीगंज मण्डल


निगम चुनाव को लेकर हुई बैठक

भाजपा लोकसभा और विधानसभा चुनाव में मिली बंपर जीत के बाद मेयर सीट भी जीतना चाह रही है। इसके लिए भाजपाइयों ने नगर निगम के 80 वार्डों को आठ जोन में बांट कर जोनल प्रभारी बनाये हैं। संजयनगर स्थित पार्टी कार्यालय में भाजपा महानगर अध्यक्ष उमेश कठेरिया ने महानगर के पदाधिकारियों व मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक कर नगर निकाय चुनाव जीतने की रणनीति बनाई। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि पिछले कई वर्षों से मेयर की सीट भाजपा के खाते में नहीं आई है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता जैसे लोकसभा-विधानसभा चुनाव में लगे थे वैसे ही नगर निगम के चुनाव में भी लगें। जिससे कि बीजेपी नगर निगम में ज्यादा से ज्यादा सीट जीत सके।