19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब बजेगा निकाय चुनाव का बिगुल सभी को आरक्षण का इंतजार

नगर निगम ने वार्डों का सर्वे कर आरक्षण का प्रस्ताव प्रशासन को भेज दिया गया है।

2 min read
Google source verification

बरेली। विधानसभा चुनाव के बाद अब जिले में नगर निकाय चुनाव की सरगर्मी शुरू हो चुकी है।नए परिसीमन के बाद नगर निगम के वार्डों की संख्या 70 से बढ़कर 80 हो गई है। नगर निगम ने वार्डों का सर्वे कर आरक्षण का प्रस्ताव प्रशासन को भेज दिया गया है। प्रशासन की मुहर लगने के बाद प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। चुनाव लड़ने का सपना सजोए प्रत्याशियों को अब सिर्फ आरक्षण का इंतजार है जिसके बाद चुनाव प्रचार में तेजी आएगी।

नवंबर में हो सकता है चुनाव
आयोग ने नवम्बर में निकाय चुनाव कराने के संकेत दिए हैं, जिसके कारण नगर निकाय चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बार 70 की जगह 80 वार्डों में नगर निगम का चुनाव होगा। नए परिसीमन के तहत ज्यादा आबादी वाले वार्डों की आबादी को शिफ्ट कर 10 नए वार्ड बनाए गए हैं, जिसके कारण इस बार नगर निगम को 10 अधिक पार्षद मिलेंगे। सत्ता पक्ष और सपा का टिकट पाने के लिए प्रत्याशी पार्टी दफ्तरों के चक्कर लगा रहे हैं।

सभी दल जुटे तैयारियों में
नगर निकाय चुनाव में जीत के लिए सभी दल तैयारियों में जुटे हुए है इसके लिए बैठकों का दौर भी शुरू हो चुका है। बीजेपी के महानगर प्रभारी राकेश गुप्ता ने बैठक कर पार्टी के नेताओं को जरूरी निर्देश दिए हैं।चुनाव से पहले हर बूथ को मजबूत करने के लिए हर बूथ पर 21 लोगों की टीम काम करेगी। वहीं समाजवादी पार्टी ने भी नगर निकाय चुनाव से पहले कई कार्यक्रमों का आयोजन कर कार्यकर्ता को सक्रिय किया है।

मेयर चुनाव पर होगा रोचक मुकाबला
पिछली बार हुए मेयर पद के चुनाव में सपा समर्थित डॉ. आईएस तोमर बरेली के मेयर चुने गए थे। प्रदेश में सपा को सिर्फ बरेली में ही सफलता मिली थी। इस बार भाजपा किसी भी सूरत में मेयर सीट पर अपना कब्जा चाहेगी। मेयर पद के लिए सबसे ज्यादा दावेदार भाजपा में ही दिख रहे हैं।


बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग