
बरेली। नैनीताल के प्रतिष्ठित बोट हाउस क्लब के वार्षिक चुनाव के लिए शनिवार मतदान और मतगणना हुई। इसमें कार्यकारिणी ने सर्व सम्मति से मुकुंद प्रसाद को सचिव और चौधरी धीर सिंह को उपाध्यक्ष चुना है।
नैनीताल बोट हाउस क्लब के 3785 मतदाताओं ने किया मतदान का प्रयोग
बोट हाउस क्लब के चुनाव में कुल 3785 मतदाताओं में से 1643 सदस्यों ने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें से 1299 ने ई-वोटिंग तथा 344 ने प्रत्यक्ष रूप से मतदान किया। मुकुंद प्रसाद को सबसे ज्यादा 1221 वोट मिले। बोट हाउस क्लब की चुनाव प्रक्रिया के तहत नौ जुलाई से 11 जुलाई तक ई-वोटिंग हुई। शुक्रवार को प्रत्यक्ष रूप से मतदान हुआ। दोपहर बाद लगभग एक बजे शुरू हुई मतदान प्रक्रिया रात्रि आठ बजे तक चली। कार्यकारिणी के नौ पदों के लिए 12 सदस्यों ने नामांकन कराया था।
वीर श्रीवास्तव, सुमित जेठी, बी शाह को नहीं मिला कार्यकारिणी में स्थान
शनिवार सुबह 11 बजे से मतगणना शुरू हुई। शाम करीब साढ़े चार बजे चुनाव अधिकारी गोपाल कृष्ण वर्मा ने निर्वाचित सभी नौ सदस्यों की घोषणा की। इस वर्ष वीर श्रीवास्तव, सुमित जेठी, बी साह कार्यकारिणी में स्थान नहीं पा सके।
प्रशासनिक अधिकारी जीबी जोशी ने बताया कि चयनित कार्यकारिणी सदस्यों में से उपाध्यक्ष, सचिव, उपसचिव आदि का चयन किया जाएगा। क्लब की चुनाव प्रक्रिया में चुनाव अधिकारी वीरेंद्र सिंह अधिकारी, रजत टंडन, गोपाल कृष्ण वर्मा, राजीव सिंह बिष्ट, ई-वोटिंग के लिए अधिकृत कंपनी से शुभम जोशी, भानु पंत ने सहयोग किया। कार्यकारिणी के चुनाव सफलता पूर्वक कराने के लिए प्रशासनिक अधिकारी जीबी जोशी, चंदन जोशी व क्लब की टीम जुटी रही।
नैनीताल बोट हाउस क्लब में बरेली का दबदबा
नैनीताल बोट हाउस क्लब में लंबे समय से बरेली का दबदबा है। बरेली की ओर से शहर के प्रमुख आर्म्स डीलर जे एस सरना नैनीताल बोट हाउस क्लब के सचिव रह चुके हैं। इसके अलावा लंबे समय से वह क्लब की कार्यकारिणी में है। इस बार भी वह क्लब की कार्यकारिणी में अपना स्थान बनाने में सफल रहे। सबसे ज्यादा वोट पाने वालों में वह दूसरे नंबर पर हैं। इस दौरान कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला, योगेंद्र सक्सेना, रवि अग्रवाल, पारस शुक्ला, प्रभात मिश्रा, शैलेश शुक्ला, राजीव जैन, महेंद्र अग्रवाल बोट हाउस क्लब में उपस्थित रहे।
कार्यकारिणी के सदस्यों को मिले सबसे ज्यादा वोट
मुकुंद प्रसाद 1221
जेएस सरना 1218
डीके शर्मा (वरिष्ठ अधिवक्ता) 1215
नसीम ए खान 1161
चौधरी धीर सिंह 1151
सुमित जेठी 1150
शैलेंद्र सिंह चौहान 1145
सोएब अहमद 1097
अखिल कुमार साह 935
Published on:
14 Jul 2024 11:10 am
बड़ी खबरें
View Allबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
