
पांच बार के विधायक और प्रदेश सरकार में मंत्री रह चुके हैं राजेश अग्रवाल
पूर्व मंत्री राजेश अग्रवाल भाजपा के कद्दावर नेता है। बरेली के वैश्य बिरादरी में उनकी अच्छी पैठ है। भाजपा के टिकट पर पांच बार शहर और कैंट क्षेत्र से विधायक चुने गए। प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे। भाजपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल संघ की पृष्ठभूमि के नेता हैं। संघ और हिंदुत्व की विचारधारा को लेकर मुखर रहते हैं। बहुसंख्यक समाज के हितों और मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनके दोबारा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष उमेश कठेरिया और महामंत्री यतिन भाटिया, उनके बेटे भाजपा नेता मनीष अग्रवाल समेत कई कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।
संतोष, मेनका, वरुण समेत रुहेलखंड के किसी बड़े नेता को नहीं मिला भाजपा की राष्ट्रीय कमेटी में स्थान
वैसे तो रुहेलखंड में कई बड़े कद्दावर नेताओं के नाम हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी, पीलीभीत से सांसद वरुण गांधी, आठ बार के सांसद पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, लेकिन रुहेलखंड से किसी को भी राष्ट्रीय कमेटी में मौका नहीं मिला है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने बीएल संतोष को राष्ट्रीय महामंत्री संगठन, शिव प्रकाश को राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री, विजया राहटकर महाराष्ट्र, सत्या कुमार आंध्र प्रदेश, अरविंद मेनन दिल्ली, पंकजा मुंडे महाराष्ट्र, नरेंद्र सिंह रैना पंजाब, डॉ. अल्का गुर्जर राजस्थान, अनुपम हाजरा पश्चिम बंगाल, ओम प्रकाश धुर्वे मध्य प्रदेश, ऋतुराज सिन्हा बिहार, आशा लाकड़ा झारखंड, कामाख्या प्रसाद ताशा सांसद असम, सुरेंद्र सिंह नागर सांसद उत्तर प्रदेश, अनिल एंटोनी केरल को राष्ट्रीय सचिव बनाया है। राजेश अग्रवाल उत्तर प्रदेश बरेली को कोषाध्यक्ष, उत्तराखंड के नरेश बंसल को सह कोषाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ विधायक डॉ. रमन सिंह, राजस्थान विधायक वसुंधरा राजे, झारखंड रघुवर दास, सौदान सिंह मध्य प्रदेश, बैजयंत पांडा उड़ीसा, छत्तीसगढ़ से सरोज पांडेय, उत्तर प्रदेश धौरेरा सांसद रेखा वर्मा, तेलंगाना डीके अरुण, नागालैंड एम चौबा एओ, केरल अब्दुल्ला कुट्टी, उत्तर प्रदेश मेरठ लक्ष्मीकांत बाजपेई, छत्तीसगढ़ लता उसेंडी, उत्तर प्रदेश एमएलसी तारिक मंसूर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। उत्तर प्रदेश से सांसद अरुण सिंह, मध्यप्रदेश से कैलाश विजयवर्गीय, दिल्ली से दुष्यंत कुमार गौतम, पंजाब से तरुण चुग, महाराष्ट्र से विनोद तावड़े, राजस्थान से सुनील बंसल, तेलंगाना से संजय बंदी और उत्तर प्रदेश से राधा मोहन अग्रवाल सांसद को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है।
Published on:
29 Jul 2023 11:23 am
बड़ी खबरें
View Allबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
