5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नवदेवी सम्मान : स्वच्छता अभियान में योगदान देने वाली नौ महिलाओं को मेयर, नगर आयुक्त ने किया सम्मानित

नगर निगम ने नवरात्र के अवसर पर स्वच्छता अभियान में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली नौ महिलाओं को विशेष सम्मान से सम्मानित किया।

less than 1 minute read
Google source verification

बरेली। नगर निगम ने नवरात्र के अवसर पर स्वच्छता अभियान में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली नौ महिलाओं को विशेष सम्मान से सम्मानित किया। बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में मेयर डा. उमेश गौतम और नगर आयुक्त संजीव मौर्य ने महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। यह सम्मान उन महिलाओं को दिया गया जिन्होंने नगर निगम द्वारा चलाए गए 'वेस्ट टू वंडर' और स्वच्छता जागरूकता अभियान में सक्रिय भूमिका निभाई थी।

नौ महिलाओं को उत्कृष्ट कार्य के लिये किया सम्मानित

इस मौके पर नगर निगम ने 'नवदेवी सम्मान' के तहत नौ महिलाओं को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया। इस कार्यक्रम का आयोजन मेयर कार्यालय में हुआ, जहां अपर नगरायुक्त सुनील कुमार यादव ने संचालन किया। मेयर उमेश गौतम ने कहा, "नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है, और इस अवसर पर नगर निगम ने स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को नवदेवी के रूप में सम्मानित किया है।" इसका उद्देश्य महिलाओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक और प्रेरित करना था, ताकि वे समाज में स्वच्छता को लेकर अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहें।

इन महिलाओं को किया गया सम्मानित

  1. मां शैलपुत्री के रूप में पारुल मलिक
  2. मां ब्रह्मचारिणी के रूप में शालू
  3. मां चंद्रघंटा के रूप में गीतू अरोड़ा
  4. मां कुष्मांडा के रूप में नीतू गुप्ता
  5. मां स्कंधमाता के रूप में सरोज सिंह
  6. मां कात्यायिनी के रूप में राशि पारासरी
  7. मां कालरात्रि के रूप में प्रतिभा जौहरी
  8. मां महागौरी के रूप में डा. शबीन अहसान
  9. मां सिद्धिदात्री के रूप में हरजीत कौर

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग