9 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुठभेड़ में दबोचा गया हत्यारोपी, शादी की बात टाल रही थी नीतू, फिर खेत में ले जाकर घोंट दिया गला

Bareilly सीबीगंज इलाके में खेत में मिली डीएलएड छात्रा नीतू गंगवार की हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक छात्रा की हत्या किसी गैंग या लूटपाट में नहीं, बल्कि एकतरफा प्यार में पागल युवक ने की थी।

2 min read
Google source verification
Police escort murder accused injured

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

बरेली। सीबीगंज इलाके में खेत में मिली डीएलएड छात्रा नीतू गंगवार की हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक छात्रा की हत्या किसी गैंग या लूटपाट में नहीं, बल्कि एकतरफा प्यार में पागल युवक ने की थी। शादी का दबाव बना रहे आरोपी ने जब नीतू को अपनी बात मानने के लिए मजबूर किया और उसने बात टालने की कोशिश की तो उसने उसी के दुपट्टे से गला कसकर मौत के घाट उतार दिया। रविवार रात पुलिस मुठभेड़ के बाद आरोपी अशोक को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पैर में गोली लगी है।

शीशगढ़ थाना क्षेत्र के मानपुर गांव निवासी 23 वर्षीय नीतू गंगवार का शव शनिवार दोपहर सीबीगंज में झुमका चौराहे से करीब 400 मीटर अंदर खेत में पड़ा मिला था। छात्रा के गले पर दुपट्टे के निशान मिलने के बाद हत्या की आशंका जताई गई थी। शव मिलने की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। देर शाम शव की पहचान होने के बाद एसएसपी अनुराग आर्य ने मामले के खुलासे के लिए चार टीमें गठित कर दी थीं।

सीसीटीवी और कॉल डिटेल ने खोल दिया राज

पुलिस ने नीतू के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल खंगाली। साथ ही फरीदपुर स्थित परीक्षा केंद्र और शहीद गेट इलाके के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली गई। जांच के दौरान रामपुर जिले के कैमरी थाना क्षेत्र के लखीमपुर भीका गांव निवासी अशोक का नाम सामने आया। पुलिस को पता चला कि वह लगातार छात्रा के संपर्क में था और घटना वाले दिन भी उसके साथ देखा गया था। रविवार रात करीब 11 बजे एसओजी और सीबीगंज पुलिस ने टियूलिया अंडरपास के पास आरोपी को घेर लिया। पुलिस के मुताबिक अशोक ने खुद को घिरता देख फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। उसे हिरासत में लेकर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

दूसरों से बात करती थी, इसलिए मार दिया

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह वर्ष 2020 से नीतू को जानता था। दोनों की दोस्ती थी, लेकिन वह नीतू से एकतरफा प्यार करता था और उससे शादी करना चाहता था। आरोपी को शक था कि नीतू दूसरे युवकों से भी बात करती है। इसी बात को लेकर वह अंदर ही अंदर गुस्से में था। घटना वाले दिन वह नीतू को बाइक पर बैठाकर ले गया और शादी की बात की। जब नीतू ने घरवालों से पूछने की बात कहकर जवाब टाल दिया तो उसने गुस्से में आकर दुपट्टे से उसका गला घोंट दिया। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि हत्या के आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में कुछ अन्य लोगों से भी पूछताछ की गई थी, लेकिन वे निर्दोष पाए गए। आरोपी छात्रा पर शादी का दबाव बना रहा था और इनकार से नाराज होकर उसने हत्या कर दी। इलाज के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग