10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बरेली में शुद्ध सरसों के नाम पर बिक रहा था नेपाली तेल, ब्रांडेड कंपनी के तेल की बिक्री पर रोक, धनिया पाउडर संदिग्ध, लाइसेंस

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने मिलावटखोरों के खिलाफ शहर और देहात तक छापे मार कार्रवाई की। फरीदपुर और परसाखेड़ा क्षेत्र में एक के बाद एक क्वालिटी चेक के दौरान संदिग्ध पाए गए उत्पादों पर तत्काल बिक्री प्रतिबंध लगा दिया गया।

2 min read
Google source verification

बरेली। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने मिलावटखोरों के खिलाफ शहर और देहात तक छापे मार कार्रवाई की। फरीदपुर और परसाखेड़ा क्षेत्र में एक के बाद एक क्वालिटी चेक के दौरान संदिग्ध पाए गए उत्पादों पर तत्काल बिक्री प्रतिबंध लगा दिया गया।

बरेली में खंडेलवाल फैक्ट्री में नेपाली तेल की रीपैकिंग कर उसे शुद्ध सरसों के तेल के नाम पर बेचा जा रहा था। जांच के दौरान खंडेलवाल एडिबल ऑयल्स में कच्ची घानी सरसों तेल की गुणवत्ता संदिग्ध दिखी। अधिकारियों ने नेपाल में निर्मित माया ब्रांड सरसों तेल के 15-15 किग्रा वाले टिन खोलकर नमूना लिया और रिपोर्ट आने तक 110 टिनों की बिक्री पर रोक लगा दी। प्रतिबंधित स्टॉक का अनुमानित बाजार मूल्य 2.93 लाख रुपये है। इसी परिसर में नेपाल में निर्मित साजन ब्रांड के 30 टिन रैपसीड ऑयल का नमूना लेकर उसकी बिक्री भी रिपोर्ट तक प्रतिबंधित कर दी गई। इसका बाजार मूल्य 63 हजार रुपये है।

सृष्टि पूर्ति वेलनेस का धनिया पाउडर भी संदिग्ध

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय गोयल ने बताया कि गांव जेड के कॉम्पिटेंट इंडस्ट्रियल पार्क स्थित सृष्टिपूर्ति वेलनेस से धनिया पाउडर का नमूना लिया गया है। यहां भंडारित 108 किग्रा धनिया पाउडर की बिक्री भी जांच रिपोर्ट आने तक रोकी गई है। रिपोर्ट के आधार पर संबंधित प्रतिष्ठानों पर कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। जांच में पेयजल और पैकेजिंग नियमों की अनदेखी भी सामने आई।

कैंपा स्योर ब्रांड) का लाइसेंस होगा सस्पेंड

फरीदपुर के रजऊ-परसपुर स्थित किस्टल बेवेरेजेज (कैंपा स्योर ब्रांड) में पानी व पैकेजिंग मैटेरियल की टेस्ट रिपोर्ट प्रस्तुत न करने पर लाइसेंस निलंबन की संस्तुति भेजी गई है। वहीं अंधरपुरा स्थित एसआरएम स्प्रिंग प्राइवेट लिमिटेड में कमियां मिलने पर नोटिस जारी करते हुए लाइसेंस निलंबन की चेतावनी दी गई। परसाखेड़ा में वृंदावन बेवरेजेज (किनले ब्रांड) के मालिक द्वारा भी पानी की जांच रिपोर्ट नहीं दिखाने पर सुधार हेतु नोटिस थमाया गया।