
बरेली। सर्दियों का घना कोहरा अब यात्रियों की सवारी मुसीबत में बदल रहा है। शुक्रवार को तीन दिन में दूसरी बार मुंबई-बरेली और बरेली-मुंबई की उड़ानें कम दृश्यता के कारण निरस्त कर दी गईं। मंगलवार को भी यही हाल रहा। इससे पहले 12 दिसंबर को बरेली-बंगलूरू की उड़ान को निरस्त और बंगलूरू-बरेली की उड़ान को दिल्ली डायवर्ट करना पड़ा था।
बरेली-मुंबई के बीच ट्रेनों की संख्या सीमित है और जो गाड़ियां चल रही हैं, उनमें कोई जगह नहीं बची। बरेली-बंगलूरू के बीच ट्रेन सेवा बंद है। विशेष गाड़ी का संचालन भी पिछले माह अनिश्चितकाल के लिए निरस्त कर दिया गया। ऐसे में लोग हवाई यात्रा को ही प्राथमिकता दे रहे हैं, लेकिन कोहरे की मार से उड़ानें भी निरस्त हो रही हैं, जिससे यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। सिविल एन्क्लेव के निदेशक अवधेश अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार को मुंबई से बरेली और बरेली से मुंबई की उड़ानें नहीं हो सकीं। शनिवार को बंगलूरू की उड़ान पर स्थिति अभी अस्पष्ट है। अगर दृश्यता में सुधार नहीं होता, तो उस उड़ान पर भी निरस्ती का फैसला लिया जा सकता है।
सर्दियों में बसों और ट्रेनों में यात्रियों की संख्या घटकर 35-40 फीसदी तक रह गई है। रात्रिकालीन बस सेवाओं को निरस्त करना पड़ा है। कम से कम 25 यात्री होने पर ही बस रवाना की जा रही है। रोजाना औसतन तीन एसी बसें रद्द हो रही हैं। सामान्य बसों में भी यात्रियों की संख्या कम होने के कारण फेरों में कटौती की गई है। बरेली परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक दीपक चौधरी ने बताया कि मुख्यालय के निर्देशों के तहत बसों का संचालन किया जा रहा है। यात्रियों की गिरती संख्या के कारण बसें निरस्त की जा रही हैं, और उपलब्ध सेवाओं में फेरबदल कर यात्रियों को समायोजित किया जा रहा है।
संबंधित विषय:
Updated on:
19 Dec 2025 10:51 pm
Published on:
19 Dec 2025 10:41 pm
बड़ी खबरें
View Allबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
