22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब जिलाधिकारी होंगे भारत स्काउट गाइड के अध्यक्ष

बरेली। भारत स्काउट और गाइड बरेली के अध्यक्ष अब जिला विद्यालय निरीक्षक न होकर जिलाधिकारी होंगे। यह आदेश प्राप्त होने पर जिला मुख्यायुक्त स्काउट- गाइड डा हरि ओम मिश्र ने पदाधिकारियों के साथ डीएम से भेंट कर उन्हें शासन का नियुक्ति पत्र देकर बधाई दी।

less than 1 minute read
Google source verification

बरेली

image

Patrika Desk

Apr 28, 2023

jila_m.jpg

बरेली। भारत स्काउट और गाइड बरेली के अध्यक्ष अब जिला विद्यालय निरीक्षक न होकर जिलाधिकारी होंगे। यह आदेश प्राप्त होने पर जिला मुख्यायुक्त स्काउट- गाइड डा हरि ओम मिश्र ने पदाधिकारियों के साथ डीएम से भेंट कर उन्हें शासन का नियुक्ति पत्र देकर बधाई दी।
अब तक भारत स्काउट गाइड के अध्यक्ष जिला विद्यालय निरीक्षक होते थे। शासन ने इस नियम में परिवर्तन कर दिया है। भारत स्काउट गाइड के जिला मुख्यालय पर अध्यक्ष संबंधित जिलों के डीएम होंगे। इस क्रम में बरेली स्काउट गाइड का अध्यक्ष डीएम शिवाकांत द्विवेदी को नियुक्त किया गया है। उनको शासन का यह नियुक्ति पत्र तिलक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ हरिओम मिश्र ने भेंट किया। इस मौके पर भारत स्काउट गाइड के अन्य पदाधिकारियों ने डीएम को बधाई भी दी। डीएम से भेंट करने वालों में सहायक मण्डलीय आयुक्त सुश्री सितारा त्यागी,जिला आयुक्त स्काउट शरदकान्त शर्मा,जिला गाइड आयुक्त अनु पाराशरी आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग