14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सरकारी अस्‌पताल में नंबर के लिए नहीं लगना पड़ेगा लाइन में, इस एप की मदद से होगा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

इस एप पर आपको अस्पताल से संबंधित अन्य जानकारियां भी उपलब्ध हो सकेंगी। प्रदेश के तीस अस्पतलों को इस एप से जोड़ा जाएगा।  

2 min read
Google source verification

बरेली

image

Amit Sharma

Apr 30, 2018

Doctor

बरेली। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार सरकारी अस्पतालों को भी हाईटेक करने जा रही है। जिला अस्पताल में नंबर लगाने के लिए आपको अस्पताल में लगने वाली लम्बी लाइन में लगने से छुटकारा मिलने जा रहा है। अब आप घर बैठे ही जिला अस्पताल में अपना रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। इसके लिए आपको मेरा अस्पताल नाम की एप्लिकेशन अपने मोबाइल में लोड करनी होगी। इस एप्लिकेशन की मदद से अब फोन से ही अस्पताल का पर्चा बनवा सकेंगे। इस एप पर आपको अस्पताल से संबंधित अन्य जानकारियां भी उपलब्ध हो सकेंगी। प्रदेश के तीस अस्पतलों को इस एप से जोड़ा जाएगा।

ऐसे होगा रजिस्ट्रेशन

मेरा अस्पताल एप को आपको अपने एंड्रायड मोबाइल में डाउनलोड करना होगा। मोबाइल एप्लिकेशन ओपन करने के लिए आपको रजिस्ट्रेशन कराना होगा। जिसमें अपने बारे में जरूरी जानकारी जैसे मोबाइल नंबर, नाम और ईमेल एड्रेस भरना होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद अस्पताल की लोकेशन दिखेगी। घर बैठे आप इस एप के माध्यम से मरीज का नाम, उम्र, पता और बीमारी का कालम भर कर रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे।

अस्पताल में लग रहे 25 कम्प्यूटर

जिला अस्पताल को हाईटेक करने के लिए अस्पताल में 25 कम्प्यूटर लगाए जा रहे हैं। जिससे अब मरीजों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया जाएगा, इतना ही नहीं मरीज का डाटा भी कम्प्यूटर में सेव रखा जाएगा जिससे कि एक क्लिक करते ही मरीज की सारी डिटेल कम्प्यूटर स्क्रीन पर होगी। हाईटेक हो रहे अस्पताल में जल्द ही ओपीडी, ब्लड बैंक, पैथालाजी और बिलिंग सेक्शन को भी ऑनलाइन किया जा रहा है इससे मरीज घर बैठे अपना रजिस्ट्रेशन करा कर मनचाहे डॉक्टर का समय ले सकेगा।

दो बजे तक देखेंगे डॉक्टर

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने वाले मरीज को दिन में 12 बजे से दो बजे तक डॉक्टर देखेंगे रिजस्ट्रेशन के बाद पर्चे का प्रिंट निकालना जरूरी होगा। वहीं पर्चा लेकर अस्पताल आना होगा जहां काउंटर पर पर्चा जमा कर डॉक्टर को दिखा सकेंगे।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग