6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ का आयोजन, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि, पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधा रोपण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 123वें एपिसोड के अवसर पर रविवार को भारतीय जनता पार्टी महानगर इकाई ने विशेष आयोजन किए। महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना के नेतृत्व में बरेली के 9 मंडलों में कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें सांसद, विधायक, महापौर व अन्य जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता की।

2 min read
Google source verification

बरेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 123वें एपिसोड के अवसर पर रविवार को भारतीय जनता पार्टी महानगर इकाई ने विशेष आयोजन किए। महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना के नेतृत्व में बरेली के 9 मंडलों में कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें सांसद, विधायक, महापौर व अन्य जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता की।


बूथ स्तर पर हुआ ‘मन की बात’ का श्रवण

कार्यक्रम की शुरुआत प्रत्येक मंडल में बूथ स्तर पर ‘मन की बात’ के सीधे प्रसारण से हुई। प्रधानमंत्री मोदी ने इस एपिसोड में योग, तीर्थ यात्रा, स्वच्छ भारत मिशन, जल जीवन मिशन, स्वयं सहायता समूहों की सफलता, सिंदूर वन और ‘एक पेड़ मां के नाम’ जैसे जनसरोकार के विषयों पर प्रेरक संवाद किया।


डॉ. मुखर्जी को अर्पित की श्रद्धांजलि

कार्यक्रम के द्वितीय चरण में मंडल स्तर पर जनसंघ के संस्थापक और देश के सच्चे सपूत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।


पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प, किया गया पौधा रोपण

आयोजन के अंतिम चरण में पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से सभी मंडलों में पौधा रोपण किया गया। कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों ने संकल्प लिया कि वे न केवल पौधे लगाएंगे, बल्कि उनकी नियमित देखभाल कर पर्यावरण संवर्धन में योगदान भी देंगे।


इन प्रमुख स्थानों पर रहे जनप्रतिनिधि मौजूद

वार्ड 26: भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य

वार्ड 57 (कालीबाड़ी): सांसद छत्रपाल गंगवार

वार्ड 8: उत्तर प्रदेश सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार

वार्ड 33 (बनखंडी नाथ): महापौर डॉ. उमेश गौतम

वार्ड 11: कैंट विधायक संजीव अग्रवाल

वार्ड 19: महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना

वार्ड 10: वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल कुमार एडवोकेट


सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने लिया सहभाग

कार्यक्रमों में गुलशन आनंद, विष्णु शर्मा, प्रत्तेश पांडे, विष्णु अग्रवाल, डॉ. तृप्ति गुप्ता, बंटी ठाकुर, विपिन भास्कर, रेखा श्रीवास्तव, राजीव कश्यप, मोहित अरोड़ा, जयदीप चौधरी, मोहित तिवारी, नरेंद्र मौर्य, बृजेश प्रताप सिंह, शिखा मल्होत्रा, कन्हैया राजपूत और अजय मौर्या सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व आमजन उपस्थित रहे।

“एक पेड़ मां के नाम” को मिला समर्थन

कार्यक्रमों में प्रधानमंत्री के आह्वान पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह से समर्थन दिया और अपनी माताओं के नाम पौधे लगाकर उन्हें समर्पित किया।