12 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पिपिंग सेरेमनी: पंकज श्रीवास्तव बने एडिशनल एसपी, एडीजी और एसएसपी ने बैज लगाकर किया सम्मानित

कानून-व्यवस्था के मोर्चे पर लंबे समय से सक्रिय रहे सीओ सिटी तृतीय पंकज कुमार श्रीवास्तव को शासन ने प्रमोशन देकर एडिशनल एसपी बनाया है। शुक्रवार को जोन कार्यालय में आयोजित पिपिंग सेरेमनी के दौरान कंधे पर नए रैंक के प्रतीक चिन्ह लगाकर अधिकारियों ने उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

less than 1 minute read
Google source verification

बरेली। कानून-व्यवस्था के मोर्चे पर लंबे समय से सक्रिय रहे सीओ सिटी तृतीय पंकज कुमार श्रीवास्तव को शासन ने प्रमोशन देकर एडिशनल एसपी बनाया है। शुक्रवार को जोन कार्यालय में आयोजित पिपिंग सेरेमनी के दौरान कंधे पर नए रैंक के प्रतीक चिन्ह लगाकर अधिकारियों ने उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में एडीजी रमित शर्मा और एसएसपी अनुराग आर्य ने पंकज कुमार श्रीवास्तव के कंधों पर अशोक की लॉट लगाई। अधिकारियों ने उनके अब तक के कार्यों की सराहना करते हुए नई जिम्मेदारियों के निर्वहन के लिए शुभकामनाएं दीं।

कानून-व्यवस्था में निभाई अहम भूमिका

पंकज कुमार श्रीवास्तव बरेली में सीओ सिटी तृतीय और प्रथम जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने अपराध नियंत्रण, संवेदनशील मामलों की जांच और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई। विशेष रूप से मकर संक्रांति, उर्स आला हजरत और कांवड़ यात्रा जैसे बड़े आयोजनों में उनकी सक्रियता और रणनीतिक नेतृत्व को सराहा गया। वहीं जनवरी 2025 में आयोजित धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों में उन्होंने जमीनी स्तर पर मोर्चा संभालते हुए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया। भीड़ प्रबंधन से लेकर संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी तक, हर स्तर पर उनकी कार्यशैली प्रभावी रही।

अब एएसपी के रूप में बढ़ेंगी जिम्मेदारियां

एएसपी पद पर प्रोन्नति के साथ ही उनके दायित्व और बढ़ गए हैं। अब उन्हें जिले और जोन स्तर पर और व्यापक स्तर पर कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग की जिम्मेदारी निभानी होगी। कार्यक्रम में एसपी सिटी मानुष पारीक, एसपी यातायात मो. अकमल खान, सीओ स्टाफ ऑफिसर धर्मेंद्र कुमार राय, सीओ गोपनीय मो. शोएब, सीओ नगर प्रथम आशुतोष शिवम और सीओ एलआईयू विजय कुमार राणा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।