
जहरखुरानी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए एसएसपी ने बनाया ये प्लान
बरेली। जिले में जहरखुरानी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए एसएसपी कलानिधि नैथानी ने इन घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए नया प्लान बनाया है। एसएसपी द्वारा यात्री बसों, ढाबों और रेस्टोरेंट में लूट, चोरी और जहरखुरानी की घटनाओं की रोकथाम हेतु बस चालकों और ढाबों के मालिकों को पुलिस का सहयोग करने संबंधी नोटिस जारी किया गया है जिसे प्रत्येक बस चालक और ढाबा मालिक को तामील कराया जाएगा।
एसपी ट्रैफिक बने नोडल अधिकारी
एसएसपी ने बताया कि बस चालकों व ढाबा मालिकों का कर्तव्य होगा कि इन घटनाओं को करने वाले अपराधिक तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखते हुए वह अपराधों की रोकथाम हेतु आपराधिक तत्वों के बारे में 100 नंबर व अपर पुलिस अधीक्षक यातायात को मोबाइल नंबर 9454401032 पर सूचना देखकर पुलिस का सहयोग करेंगे। इन घटनाओं की रोकथाम के लिए एसपी ट्रैफिक को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
हो सकती है कार्रवाई
अगर कोई बस चालक और ढाबा मालिक ऐसा नहीं करता है तो घटना होने पर उसे भी घटना में शामिल मान कर उसके खिलाफ भी जांच की जाएगी और दोसी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
अलीगंज में हो चुकी है मौत
कुछ दिनों पहले फेरीवाला जहरखुरानी का शिकार हुए था जिसे इलाज के लिए बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उसकी मौत हो गई थी पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Published on:
23 May 2018 04:18 pm
बड़ी खबरें
View Allबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
