28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अवैध संबन्धों का विरोध करने के कारण हुई थी मथुरा के समाजसेवी की हत्या

मथुरा पुलिस ने समाजसेवी तपेश के हत्याकांड में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
2 min read
Google source verification
UP Police

UP Police

मथुरा। जिले के थाना गोवर्धन क्षेत्र में हुई समाजसेवी तपेश की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो तमंचे बरामद किए हैं। तपेश की हत्या अवैध सम्बन्धों का विरोध करने के चलते की गई।

21 मई की देर शाम पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो आरोपी गोवर्धन के छटींकरा तिराहे पर खड़े हैं। इस सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया जिनके पास से दो तमंचे बरामद किए। पूछताछ में दोनों आरोपी प्रकाश और योगेश ने पुलिस को बताया कि प्रकाश के गांव की रहने वाली एक लड़की से उसके सम्बन्ध थे जिसकी शादी तपेश ने अपनी रिश्तेदारी में करा दी थी। तपेश ने प्रकाश को उस लड़की से सम्बन्ध न रखने की हिदायत दी। इसी बात से क्षुब्ध हो कर प्रकाश ने योगेश और एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर तपेश की गोली मारकर हत्या कर दी।

इलाज के दौरान हुई थी मौत
एसपी देहात आदित्य शुक्ला ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि थाना गोवर्धन क्षेत्र में 7 मई को राल गांव निवासी तपेश को अज्ञात लोगों ने गोली मारकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया था। जिसके बाद तपेश को इलाज के लिए दिल्ली ले जाया गया जहां उनकी इलाज के दौरान 14 मई को मौत हो गयी थी। इस मामले का खुलासा करने की मांग करते हुए ग्रामीणों ने थाना गोवर्धन का घेराव कर प्रदर्शन भी किया था। पुलिस तभी से आरोपियों की तलाश कर रही थी। तीन लोग प्रकाश में आए थे। दो की गिरफ्तारी हो चुकी है। एक शातिर किस्म का अभियुक्त राजस्थान में जाकर हाजिर हुआ है। वो 25 हजार का इनामी बदमाश था। सभी अभियुक्तों पर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Must Read - पेट्रोल, डीजल की रेट बढ़ोत्तरी पर सपा महिला नेत्री का बड़ा बयान, देखें वीडियो

बड़ी खबरें

View All

मथुरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग