
आगरा। पेट्रोल और डीजल के रेट में हुई बढ़ोत्तरी का लेकर समाजवादी पार्टी द्वारा जोरदार प्रदर्शन किया गया। आगरा में समाजवादी पार्टी की महिला सभा महानगर अध्यक्ष मोनिका नाज खान के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन हुआ। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष मोनिका नाज खान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सरकार बनने से पहले महंगाई कम करने की बात की थी। सरकार को 4 चार साल हो गए,य महंगाई आसमान छू रही है। दिन प्रतिदिन पेट्रोल के दाम बढ़ रहे हैं। आम जनता पेट्रोल के दामों से परेशान है। न तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का परिवार है और नाहीं सीएम योगी का, तो उन्हें क्या पता परिवार कैसे चलता है। अभी तो हमने रिक्शा चला कर विरोध किया है, आगे गधे चलाकर इनका विरोध करेंगे। प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने मोदी सरकार के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की।