22 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

LPG संकट में PNG कंपनियों ने की ऑफर की बौछार, 30 मार्च तक ‘कनेक्शन पर भारी छूट’, घर बैठे बनें उपभोक्ता

एलपीजी संकट के बीच अब पीएनजी कंपनियों ने बड़ा दांव खेल दिया है। जिले में सीयूजीएल और हिन्दुस्तान पेट्रोलियम (HP) ने 30-31 मार्च तक ज्यादा से ज्यादा नए उपभोक्ता जोड़ने के लिए ऑफर की बौछार कर दी है।

2 min read
Google source verification

बरेली। एलपीजी संकट के बीच अब पीएनजी कंपनियों ने बड़ा दांव खेल दिया है। जिले में सीयूजीएल और हिन्दुस्तान पेट्रोलियम (HP) ने 30-31 मार्च तक ज्यादा से ज्यादा नए उपभोक्ता जोड़ने के लिए ऑफर की बौछार कर दी है। हालात ये हैं कि गैस की टेंशन से जूझ रहे लोग तेजी से पीएनजी की ओर रुख कर रहे हैं और कंपनियां इस मौके को पूरी तरह भुनाने में जुट गई हैं।

LPG की टेंशन, PNG बना नया सहारा

जिले में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत के चलते लोग अब पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) की ओर शिफ्ट हो रहे हैं। रोजाना नए कनेक्शन लेने वालों की संख्या बढ़ रही है। इसी को देखते हुए कंपनियां भी तेजी से अपने कंज्यूमर बेस को बढ़ाने में जुट गई हैं।

घर बैठे कनेक्शन… एप से मिनटों में रजिस्ट्रेशन

सीयूजीएल ने उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए मोबाइल एप के जरिए घर बैठे रजिस्ट्रेशन की सुविधा शुरू कर दी है। अगर आपके इलाके में पाइपलाइन बिछी है तो बिना दफ्तर जाए ऑनलाइन आवेदन और भुगतान कर सकते हैं। 31 मार्च 2026 तक इस सुविधा पर खास ऑफर भी दिया जा रहा है।

ऑफर का धमाका—सिक्योरिटी कम, गैस क्रेडिट फ्री

नए उपभोक्ताओं को जोड़ने के लिए कंपनियां आकर्षक ऑफर दे रही हैं।

  • ₹7000 की जगह ₹5000 में कनेक्शन
  • ₹500 का गैस क्रेडिट फ्री
  • 1275 रुपये की आसान किस्तों में भुगतान
  • रोजाना ₹1 के हिसाब से सिक्योरिटी जमा करने की सुविधा

इन ऑफर्स ने लोगों को तेजी से पीएनजी की ओर आकर्षित किया है।

आंवला में HP की एंट्री, 450 कनेक्शन का टारगेट

हिन्दुस्तान पेट्रोलियम ने आंवला में पाइपलाइन बिछाने का काम पूरा कर लिया है और अब कनेक्शन देने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले चरण में 400-450 उपभोक्ताओं को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। इसके बाद नवाबगंज में भी विस्तार किया जाएगा।

बकायेदारों पर भी सख्ती, 24 घंटे में दोबारा जुड़ेगा कनेक्शन

सीयूजीएल नए कनेक्शन के साथ-साथ पुराने बकायेदारों से वसूली पर भी फोकस कर रहा है। जिन उपभोक्ताओं के कनेक्शन बकाया बिल के कारण कट गए हैं, वे बिल जमा करते ही 24 घंटे के भीतर फिर से कनेक्शन शुरू करा सकते हैं।

शहर में 51 हजार घरेलू कनेक्शन, अब तेजी से बढ़ेगा आंकड़ा

फिलहाल शहर में करीब 51 हजार घरेलू और 180 कॉमर्शियल पीएनजी कनेक्शन हैं। कंपनियों का लक्ष्य है कि 31 मार्च तक इस संख्या में बड़ा इजाफा किया जाए। इसके लिए हर स्तर पर प्रचार और ऑफर अभियान चलाया जा रहा है।

स्पष्ट संकेत—संकट को अवसर में बदल रहीं कंपनियां

एलपीजी संकट ने जहां आम जनता को परेशान किया, वहीं पीएनजी कंपनियों के लिए यह बड़ा मौका बन गया है। ऑफर, आसान प्रक्रिया और सस्ती सुविधा के जरिए कंपनियां अब गैस बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने की रणनीति पर तेजी से काम कर रही हैं।