16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पेट्रोल डालकर पत्नी को जिंदा जलाने की कोशिश, यूपी पुलिस के सिपाही पर मुकदमा दर्ज, जेठ पर भी छेड़छाड़ का गंभीर आरोप

कैंट क्षेत्र की एक महिला ने अपने पति और जेठ पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि उसका पति यूपी पुलिस में सिपाही है। उसने दहेज की मांग पूरी न होने पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की। पीड़िता ने जेठ पर भी छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। इस मामले में एसएसपी के आदेश पर कैंट पुलिस ने पति और जेठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

2 min read
Google source verification

सिपाही ने की पेट्रोल डालकर पत्नी को जिंदा जलाने की कोशिश (फोटो सोर्स: एआई)

बरेली। कैंट क्षेत्र की एक महिला ने अपने पति और जेठ पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि उसका पति यूपी पुलिस में सिपाही है। उसने दहेज की मांग पूरी न होने पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की। पीड़िता ने जेठ पर भी छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। इस मामले में एसएसपी के आदेश पर कैंट पुलिस ने पति और जेठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

पीड़िता का विवाह बरेली रिजर्व पुलिस लाइन में रहने वाले सिपाही विमल कौशल से हुआ था। महिला का आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही पति विमल कम दहेज मिलने के कारण उसके साथ मारपीट करने लगा। इसके अलावा पीड़ित महिला ने अपने जेठ राहुल कौशल पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह उस पर बुरी नजर रखता था और कहता था विमल के पीछे क्यों पड़ी है, मैं तेरे सारे शौक पूरे कर दूंगा।

पति ने की 5 लाख रुपये की डिमांड

पीड़िता की मां ने जब विमल और राहुल से बात की, तो उन्होंने कहा कि शादी में उन्हें 25 लाख रुपये मिलने थे, लेकिन कम दहेज मिलने के कारण अब वे लड़की को नहीं रखेंगे। आरोप है कि पति 5 लाख रुपये लाने का दबाव बना रहा है। पीड़िता ने इसका विरोध किया तो उसने पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की धमकी दी, और कहा हमारा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता, विमल यूपी पुलिस में है और उसकी ऊपर तक पहुंच है।"

जेठ पर छेड़छाड़ का आरोप, जिंदा जलाने की कोशिश

महिला ने बताया कि करीब आठ महीने पहले जब वह घर पर अकेली थी, तो जेठ राहुल उसके कमरे में घुस आया। उसने जबरन अश्लील हरकतें कीं, कपड़े फाड़े और गलत इरादे से सीने पर हाथ लगाया। किसी तरह महिला ने खुद को बचाया। शाम को जब पति घर आया और उसे यह सब बताया गया, तो वह भी भड़क गया। उसने पत्नी पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की।