11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दहेज के लिए गर्भवती महिला से मारपीट, चाकू से हमला, तीन तलाक का भी आरोप, पति समेत 4 पर एफआईआर

कैंट थाना क्षेत्र की रहने वाली गर्भवती महिला ने दहेज के लिए ससुरालवालों वालों पर गंभीर आरोप लगाया है। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद से ही पति और ससुराल वाले दहेज में बुलेट और कार की मांग करने लगे।

less than 1 minute read
Google source verification

दहेज के लिए गर्भवती महिला से मारपीट, चाकू से हमला(फोटो सोर्स: पत्रिका)

बरेली। कैंट थाना क्षेत्र की रहने वाली गर्भवती महिला ने दहेज के लिए ससुरालवालों वालों पर गंभीर आरोप लगाया है। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद से ही पति और ससुराल वाले दहेज में बुलेट और कार की मांग करने लगे।

महिला का निकाह 22 जून 2024 को तस्लीम मोहम्मद से हुआ था। शादी में उसके परिवार ने करीब 15 लाख रुपये खर्च किए थे। फिर भी ससुराल पक्ष संतुष्ट नहीं था। पीड़िता ने बताया कि 14 फरवरी 2025 को उसकी सास, जेठानी और जेठानी की बेटी ने दहेज के लिए गालियां दीं, मारपीट की और जलती प्रेस से गाल जला दिया।

पति पर रास्ते में रोकर मारने का आरोप

पीड़िता ने बताया कि वह अपनी बहन के साथ दवा लेने बरेली जा रही थी। रास्ते में नरियावल के पास पेट्रोल पंप के पास उसका पति पहुंच गया और गालियां देने लगा। इसके बाद उसने जेवा पर चाकू से हमला किया और पेट में लात मार दी। इससे उसके गर्भ में पल रहे बच्चे को खतरा पैदा हो गया।

पति ने दी तीन तलाक देने की धमकी

महिला ने बताया कि पति ने उसके गले से सोने की चेन और मोबाइल भी छीन लिया और धमकी दी कि वह उसे तीन तलाक देगा और पूरे परिवार को जान से मार देगा। पीड़िता ने कैंट थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग