
यहाँ एक दिन पहले होती है होली, ऐतिहासिक राम बारात में बरसते हैं सौहार्द के रंग
बरेली। होली के अवसर पर बरेली का नजारा कुछ अलग ही होता है। होली के एक दिन पहले निकलने वाली राम बारात यहाँ की होली को ख़ास बनाती है। पिछले 160 वर्षों से ये परम्परा लगातार चली आ रही है। राम बारात शहर के तमाम इलाकों से गुजरती है और इसमें शामिल होरियारों की टोली लोगों को रंगों से सराबोर करते हुए चलती है। राम बारात का जगह जगह मुस्लिम भी फूलों की बारिश कर स्वागत करते है। राम बारात पिछले 160 वर्षों से हिन्दू मुस्लिम एकता की प्रतीक है।
बड़ी तादात में शामिल होते हैं लोग
होली के एक दिन पहले राम बारात का आगाज बड़ी बमनपुरी मोहल्ले से होता है। एक रामबारात बमनपुरी से तो दूसरी चाहबाई मोहल्ले से निकलती है। दोनों टोलियां कुतुबखाने चौराहे पर मिलती है। इसके बाद राम बारात शहर के विभिन्न इलाकों से गुजरते हुए वापस बमनपुरी पर समाप्त होती है। राम बारात में हजारो की तादात में लोग शामिल होते हैं। इसमें शामिल होरियारों की टोलियां लोगों पर रंग बरसाते हुई चलती हैं।
होली पर होती है रामलीला
राम बारात बरेली में होने वाली होली की रामलीला का ही हिस्सा है। होली पर होने वाली ये एक मात्र रामलीला है जिसके अलग अलग प्रसंगों का मंचन अलग अलग स्थानों पर किया जाता है। इसी में होली के एक दिन पहले शहर में राम बारात का आयोजन किया जाता है जिसमे बड़ी तादात में लोग शामिल होते है।शहर के विभिन्न हिस्सों से गुजरने वाली इस राम बारात का स्वागत विभिन्न संगठनों के द्वारा जगह जगह पर किया जाता है इसके साथ ही लोग अपनी छतों से भी राम बारात पर फूलों की बारिश करते है।राम बारात के स्वागत में काफी तादात में मुस्लिम धर्म के लोग भी शामिल रहते है।
Published on:
08 Mar 2020 11:43 am
बड़ी खबरें
View Allबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
