बरेली। होली के एक दिन पहले शहर में निकलने वाली राम बारात बड़े ही धूमधाम से निकली। इस ऐतिहासिक राम बारात में हुरियारों ने जमकर मोर्चा संभाला और एक दूसरे को रंगों से सराबोर कर दिया। 158 सालों से निकल रही राम बारात मलूकपुर चौराहे से शुरू हुई और शहर के विभिन्न रास्तों से होते हुए बड़ी बमनपुरी में नरसिंह मन्दिर पर समाप्त हुई।
जगह जगह हुआ स्वागत
राम बारात से पहले पूर्व सांसद प्रवीण सिंह एरन ने भगवान की पूजा की जिसके बाद राम बारात को रवाना किया गया।राम बारात का जगह जगह पर भव्य स्वागत किया गया।शहर के विभिन्न इलाकों में सभी धर्म के लोगों ने राम बारात का स्वागत कर एकता और भाई चारे का संदेश दिया।
सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम
राम बारात में कही कोई गड़बड़ी न हो इसके लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे राम बारात के साथ भारी तादात में पुलिस फोर्स तैनात किया गया था साथ ही इसके रुट पर भी पुलिस का पहरा तैनात किया गया था राम बारात निकलने के पहले एडीजी प्रेम प्रकाश और आईजी डीके ठाकुर ने भी कोतवाली पहुँच कर जायजा लिया।