5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रमजान की तैयारियां तेज, कमेटी का हुआ गठन

चांद के दीदार के लिए दरगाह आला हजरत के मरकजी दारुल इफ्ता ने चांद की शहादत के लिए कमेटी का गठन किया है।

2 min read
Google source verification
Ramadan

Ramadan

बरेली। मुसलमानों के लिए सबसे ख़ास रमजान का महीना शुरू होने वाला है। रमजान को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। चांद के दीदार के लिए दरगाह आला हजरत के मरकजी दारुल इफ्ता ने चांद की शहादत के लिए कमेटी का गठन किया है। जमात रज़ा मुस्तफा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और शहर काजी मोहम्मद असजद रज़ा खां कादरी की सदारत में मरकजी सुन्नी रूयते हिलाल कमेटी का गठन हुआ जिससे कि चांद की खबर वक्त पर मिल सके। जमात के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सलमान हसन खां ने लोगों से अपील की है कि रमजान और ईद के मौके पर चांद देखने की कोशिश करें और चांद नजर आने पर जल्द से जल्द दारुल इफ्ता में आकर उलेमाओं के सामने चांद की शहादत दें।

ये है कमेटी में शामिल
मरकजी सुन्नी रूयते हिलाल कमेटी में दिल्ली से मौलाना फैजान रज़ा खान मरकजी , शाजहांपुर से मौलाना अहमद मंजरी, बदायूं से मुफ़्ती शमशाद, ककराला से मुफ़्ती अरशद नईमी, बरेली से मुफ़्ती राहत खान, रामपुर से मुफ़्ती शाहिद, काशीपुर से मुफ़्ती जुल्फिकार नईमी, हल्द्वानी से मौलाना शाहिद रज़ा खान, रामनगर से हसन रज़ा खान, मुरादाबाद में मुफ़्ती सुलेमान, सम्भल में मुफ़्ती अलाउद्दीन, पीलीभीत से कारी अमानत रसूल को शामिल किया गया है। इसके अलावा अन्य जगहों से भी सम्पर्क किया जा रहा है। जमात के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सलमान हसन खां ने बताया कि इस कमेटी का विस्तार पूरे भारत में किया जाएगा ताकि जहां भी चांद दिखे, उसकी खबर जल्द से जल्द लोगों तक पहुंचे।

तैयारियां हुई तेज
रमजान का महीना 17 मई से शुरू हो सकता है। इसके लिए 16 मई को चांद देखने की इल्तिजा की गई है। वहीं रमजान को देखते हुए तैयारियां भी तेज हो गई तराबी के लिए मस्जिदों में व्यवस्था की जा रही है। ऑल इण्डिया रज़ा एक्शन कमेटी ने जिलाधिकारी को रमजान में बिजली, पानी और साफ़ सफाई के संबंध में ज्ञापन दिया और व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की मांग की।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग