6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोर्ट मैरिज करने कचहरी पहुंचे, युवती की मां ने प्रेमी को चप्पलों से पीटा, बरपा हंगामा, जानें कौन है युगल

बरेली। इज्जतनगर में घर से भागकर प्रेमी के पास पहुंची युवती गुरुवार को कोर्ट मैरिज करने के लिए कचहरी में वकील के चैंबर में पहुंची थी। इस दौरान लड़की की मां ने उसके प्रेमी को चप्पलों से पीटा और जमकर हंगामा किया। महिला बेटी के अपहरण की कहानी सुनाती रही, उधर, बेटी प्रेमी के साथ शादी की जिद पर अड़ी रही। शादी न होने पर लड़की ने आत्महत्या करने की चेतावनी दी है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

less than 1 minute read
Google source verification
sgsdgsdg.jpeg

एक साल पहले हुआ प्रेम, शादी करने पहुंचे थे

इज्जतनगर के खेड़े गांव निवासी छोटे लाल ने बताया कि वह एक साल से मुड़िया अहमदनगर की युवती से प्रेम करते है। दोनों शादी करना चाहते है। बुधवार देर रात प्रेमिका उनके पास आ गई और शादी की जिद पर अड़ गई। गुरुवार सुबह वह शादी के लिए कचहरी में एक वकील के चैंबर में पहुंचे थे। इस दौरान लड़की की मां आ गई और उन्हें चप्पलों से पीटने लगी। इस दौरान काफी भीड़ लग गई और पुलिस भी पहुंच गई। यहां लड़की ने बताया कि वह प्रेमी से ही शादी करना चाहती है चाहे जो हो जाए, अगर ऐसा नहीं हुआ तो वह अपनी जान दे देगी।

लड़की की मां ने लगाया अपहरण का आरोप

इस मामले में लड़की की मां ने बताया कि उनकी बेटी रात तीन बजे गायब की है। आरोपी छोटे लाल और उसके साथी जबरन अपहरण कर लेकर आए थे। इस दौरान एक आरोपी हत्थे आ गया था। इस दौरान उसने मोबाइल छीन लिया तो दूसरे का मोबाइल से पुलिस को कॉल किया। आरोपियों ने जाते समय जान से मारने की धमकी भी दी है। वह किराए के मकान में दो बच्चों के साथ रहती है। बेटा से होटल वाला काम कराता है। रुपये मांगने पर विवाद हुआ तो उनकी बेटी का अपहरण कर लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।