
रजिस्ट्री ऑफिस
बरेली। वित्तीय वर्ष के आखिरी दिनों में रजिस्ट्री का काम अब बिना ब्रेक चलेगा। शासन के सख्त निर्देशों के बाद बरेली मंडल में सभी उप-निबंधक कार्यालयों को अवकाश के दिनों में भी सामान्य कार्य दिवस की तरह खोलने का आदेश जारी कर दिया गया है। यानी अब छुट्टियों में भी जमीन-जायदाद की रजिस्ट्री का काम रुकेगा नहीं।
वित्तीय वर्ष 2025-26 के समापन को देखते हुए यह बड़ा फैसला लिया गया है। मकसद साफ है—अधिक से अधिक लोगों को विलेख पंजीकरण का मौका मिले और राजस्व लक्ष्य हर हाल में पूरा हो। इसी के तहत अवकाश खत्म कर दफ्तरों को फुल टाइम मोड में ला दिया गया है।
सहायक महानिरीक्षक निबंधन तेज सिंह यादव ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि बरेली जनपद के सभी उप-निबंधक कार्यालय आगामी सभी अवकाश के दिनों में भी खुले रहेंगे। आम जनता को अब रजिस्ट्री के लिए छुट्टी का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
आदेश में साफ कहा गया है कि निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई तय मानी जा रही है। विभाग अब पूरी तरह ‘नो एक्सक्यूज’ मोड में आ गया है।
जो लोग अब तक समय या छुट्टी की वजह से रजिस्ट्री नहीं करा पा रहे थे, उनके लिए यह बड़ा मौका है। अब अवकाश के दिन भी कार्यालय खुलने से काम तेजी से निपटाए जा सकेंगे।
यह फैसला सिर्फ सुविधा ही नहीं, बल्कि राजस्व बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा भी है। मार्च एंड में सरकार हर विभाग को टारगेट पूरा करने के लिए एक्टिव मोड में ले आई है, और निबंधन विभाग इसका सीधा उदाहरण बन गया है।
Published on:
25 Mar 2026 09:02 pm
बड़ी खबरें
View Allबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
