25 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देश भर में गूंजी तबले की थाप, बरेली की बेटी आरोही ने ऑल इंडिया मंच पर बजाया विजय नगाड़ा, बनीं नंबर-1

संगीत की दुनिया में बरेली की एक बेटी ने ऐसा धमाका किया है कि पूरे देश में शहर का नाम गूंज उठा। प्रयागराज में आयोजित अखिल भारतीय संगीत प्रतियोगिता में कु. आरोही रावत ने तबला वादन में प्रथम स्थान हासिल कर बरेली ही नहीं, पूरे उत्तर प्रदेश को गौरवान्वित कर दिया।

2 min read
Google source verification

बरेली। संगीत की दुनिया में बरेली की एक बेटी ने ऐसा धमाका किया है कि पूरे देश में शहर का नाम गूंज उठा। प्रयागराज में आयोजित अखिल भारतीय संगीत प्रतियोगिता में कु. आरोही रावत ने तबला वादन में प्रथम स्थान हासिल कर बरेली ही नहीं, पूरे उत्तर प्रदेश को गौरवान्वित कर दिया।

16 दिन के महासंग्राम में छा गईं आरोही, तबले पर दिखाई कमाल की पकड़

प्रयाग संगीत समिति, प्रयागराज के शताब्दी वर्ष 2026 के अवसर पर 11 से 26 मार्च तक चली 16 दिवसीय अखिल भारतीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता में देशभर के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस कठिन मुकाबले में बरेली केंद्र की छात्रा आरोही रावत ने तबला (स्वतंत्र वादन) में अपनी अद्भुत कला का प्रदर्शन कर पहला स्थान अपने नाम किया।

पहले भी जीत चुकी हैं कई बड़े खिताब, लगातार रच रही हैं इतिहास

आरोही का यह पहला कारनामा नहीं है। इससे पहले भी वह ‘स्वरचित श्रीराम काव्य पाठ’, उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी की प्रतियोगिताएं, ‘कला उत्सव’ और ‘हमारी संस्कृति-हमारी पहचान’ जैसे कई प्रतिष्ठित मंचों पर अव्वल रह चुकी हैं। उनकी यह लगातार जीत उन्हें संगीत की दुनिया में उभरता हुआ बड़ा नाम बना रही है।

संगीत विरासत में मिला, पिता गुरु और मां भी नामी कलाकार

आरोही को संगीत की साधना विरासत में मिली है। उनके पिता पंडित प्रदीप कुमार रावत एक प्रसिद्ध संगीतकार, साहित्यकार और चित्रकार हैं, जो गायन, वादन और नृत्य तीनों विधाओं में पारंगत हैं। वहीं उनकी मां श्रीमती नीलिमा रावत भी ‘सा रे गा मा’ मंच की विजेता रह चुकीं एक जानी-मानी संगीतज्ञ हैं। दोनों के मार्गदर्शन में ही आरोही ने बचपन से तबले की बारीकियां सीखी हैं।

स्कूल की छात्रा, बोर्ड परीक्षा के बीच रचा बड़ा इतिहास

साहू गोपीनाथ कन्या इंटर कॉलेज, बरेली की कक्षा 10 की छात्रा आरोही ने यूपी बोर्ड परीक्षा के बीच यह बड़ी उपलब्धि हासिल कर सभी को चौंका दिया है। पढ़ाई और संगीत के बीच संतुलन बनाकर उन्होंने यह साबित कर दिया कि मेहनत के आगे कोई बाधा बड़ी नहीं होती।

शहर में जश्न, जनप्रतिनिधियों से लेकर कलाकारों ने दी बधाई

बरेली लौटने पर आरोही का जोरदार स्वागत किया गया। कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, कुलदीप वर्मा, उपमेंद्र सक्सेना, अभय भटनागर और वरिष्ठ संगीतकार नंद किशोर बनर्जी समेत कई गणमान्य लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस उपलब्धि ने बरेली के संगीत जगत में नई ऊर्जा भर दी है।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग