24 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बीजेपी कैबिनेट मंत्री पति के रिश्तेदारों पर चला ‘जिला बदर का डंडा’ फायरिंग कांड में जेल जा चुके आरोपी छह माह के लिए बरेली से बाहर

महिला अधिवक्ता पर फायरिंग और जानलेवा हमले के आरोप में जेल जा चुके सौरभ राठौर और टिंकू राठौड़ पर पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है।

less than 1 minute read
Google source verification

बरेली। महिला अधिवक्ता पर फायरिंग और जानलेवा हमले के आरोप में जेल जा चुके सौरभ राठौर और टिंकू राठौड़ पर
पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। दोनों समेत आठ लोगों को छह-छह माह के लिए जिला बदर कर दिया गया है।

खास बात यह है कि दोनों भाजपा नेता गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू के भतीजे बताए जाते हैं। गिरधारी लाल साहू उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति हैं। कार्रवाई के बाद राजनीतिक गलियारों में भी हलचल तेज हो गई है।
फायरिंग कांड से बढ़ी थी सुर्खियां
सौरभ और टिंकू का नाम उस वक्त चर्चाओं में आया जब एक महिला अधिवक्ता पर फायरिंग और जानलेवा हमले के आरोप में दोनों को जेल जाना पड़ा था। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक इनके खिलाफ अन्य आपराधिक मामले भी दर्ज हैं। कानून-व्यवस्था को चुनौती बन रहे इन नामों पर निगरानी बढ़ाई गई थी।

थानों की रिपोर्ट, डीएम की सख्त मुहर

बारादरी, इज्जतनगर और बहेड़ी पुलिस ने हिस्ट्रीशीट और हालिया गतिविधियों का खाका तैयार कर जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी थी। अपराध की पुनरावृत्ति की आशंका को देखते हुए डीएम ने जिला बदर का आदेश जारी किया। आदेश के अनुसार छह माह तक यह लोग बरेली की सीमा में प्रवेश नहीं कर सकेंगे।

राजनीतिक रिश्ते, कानूनी शिकंजा

भाजपा नेता गिरधारी लाल साहू से पारिवारिक रिश्ते के कारण मामला और सुर्खियों में है। प्रशासन ने संकेत दिया है कि कानून के सामने किसी की राजनीतिक पहचान मायने नहीं रखती। इसके अलावा दिवंगत सांसद विधायक अतीक, अशरफ के के साले सद्दाम के पार्टनर मो. रजा उर्फ लल्ला गद्दी समेत कुल आठ लोगों को जिला बदर किया गया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यदि आदेश का उल्लंघन हुआ तो सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।