23 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नमाज को लेकर बवाल… अधिवक्ता के चैंबर में घुसकर मारपीट, फाइलें फाड़ीं, मौलाना समेत 54 पर एफआईआर

हाफिजगंज थाना क्षेत्र का सेंथल में नमाज को लेकर अधिवक्ता के चैंबर में दर्जनों लोगों के धावा बोल दिया। अधिवक्ता से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने 4 नामजद समेत 54 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

less than 1 minute read
Google source verification

बरेली। हाफिजगंज थाना क्षेत्र का सेंथल में नमाज को लेकर अधिवक्ता के चैंबर में दर्जनों लोगों के धावा बोल दिया। अधिवक्ता से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने 4 नामजद समेत 54 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

अधिवक्ता अख्तर अली के मुताबिक, वह अपने मकान में बने चैंबर में काम कर रहे थे। उसी दौरान करीब 54 लोग एकजुट होकर अंदर घुस आए। आरोप है कि मौलाना खुर्शीद के पीछे नमाज न पढ़ने को लेकर विवाद खड़ा किया गया। गाली-गलौज के बाद माहौल हिंसक हो गया और आरोपियों ने उनके साथ हाथापाई शुरू कर दी। पीड़ित का कहना है कि एक व्यक्ति ने उनका गला दबाने की कोशिश की और खुलेआम जान से मारने की धमकी दी।

चैंबर बना रणक्षेत्र, जरूरी दस्तावेज फाड़े

हंगामा यहीं नहीं थमा। आरोप है कि हमलावरों ने चैंबर में रखी महत्वपूर्ण फाइलें और दस्तावेज फाड़ डाले। यहां तक कि चैंबर में आग लगाने की धमकी भी दी गई। शोर-शराबे के बीच आसपास के लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर अधिवक्ता को हमलावरों के चंगुल से छुड़ाया।

चार नामजद, 50 अज्ञात, पुलिस पर दबाव

अख्तर अली की तहरीर पर पुलिस ने भूरा उर्फ इरफान मियां, वसीम मनीदार, मौलाना खुर्शीद और दानिश को नामजद करते हुए 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी प्रवीण सोलंकी का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।