23 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भगवान राम–माता सीता पर अभद्र टिप्पणी का वीडियो वायरल, बरेली में मचा हड़कंप… एफआईआर दर्ज

सोशल मीडिया पर भगवान श्रीराम और माता सीता को लेकर की गई अभद्र टिप्पणी का एक वीडियो सामने आते ही जिले में माहौल गर्मा गया।

less than 1 minute read
Google source verification

बरेली। सोशल मीडिया पर भगवान श्रीराम और माता सीता को लेकर की गई अभद्र टिप्पणी का एक वीडियो सामने आते ही जिले में माहौल गर्मा गया। वीडियो में खुद को भीम आर्मी से जुड़ा बताने वाला आकाश सागर नाम का युवक आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करता दिखाई दे रहा है। जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, शहर से देहात तक आक्रोश की लहर दौड़ गई।

वीडियो सबसे पहले एक्स (पूर्व ट्विटर) पर तेजी से शेयर हुआ। देखते ही देखते हजारों व्यूज और प्रतिक्रियाएं आने लगीं। विभिन्न हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने इसे आस्था पर सीधा प्रहार बताते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर डाली। कई लोगों ने पुलिस प्रशासन को टैग कर तुरंत गिरफ्तारी की मांग उठाई। स्थानीय स्तर पर भी यह मुद्दा चर्चा का केंद्र बना रहा। बाजारों, चौराहों और सोशल मीडिया ग्रुपों में इस वीडियो को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं।

अक्ल शुद्ध के बाद मांगी माफी, लेकिन बढ़ा दबाव

आरोपी हाफिजगंज थाना क्षेत्र के अहमदाबाद गांव का रहने वाला है। वीडियो वायरल होने के बाद जब मामला तूल पकड़ गया तो बताया जा रहा है कि युवक ने माफी मांग ली। हालांकि संगठनों का कहना है कि माफी से मामला खत्म नहीं होगा, कानून अपना काम करेगा।

दरोगा की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा

मामले की गंभीरता को देखते हुए दरोगा सतेंद्र कुमार ने हाफिजगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने वायरल वीडियो को साक्ष्य के तौर पर जुटाकर जांच शुरू कर दी है। हाफिजगंज इंस्पेक्टर ने बताया कि संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है और आरोपी गिरफ्तार की लिए पुलिस लगी है।