7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गणतंत्र दिवस : कदमताल में कर्तव्य, सलामी में शौर्य, बरेली पुलिस ने किया अदम्य ताक़त का प्रदर्शन, मौलाना को सिखाया सबक

बरेली। 77वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर पुलिस लाइन में आयोजित भव्य परेड ने अनुशासन, साहस और देशभक्ति का सशक्त संदेश दिया। सजीव कदमताल, सटीक ड्रिल और आकर्षक मार्चपास्ट के बीच पुलिस बल की एकजुटता और समर्पण ने दर्शकों को रोमांचित और गौरवान्वित किया। इस बार के गणतंत्र दिवस पर जिस तरह से भव्य परेड का आयोजन किया गया। इससे पहले कभी भी इतना व्यवस्थित और भव्य आयोजन नहीं हुआ।

3 min read
Google source verification

बरेली। 77वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर पुलिस लाइन में आयोजित भव्य परेड ने अनुशासन, साहस और देशभक्ति का सशक्त संदेश दिया। सजीव कदमताल, सटीक ड्रिल और आकर्षक मार्चपास्ट के बीच पुलिस बल की एकजुटता और समर्पण ने दर्शकों को रोमांचित और गौरवान्वित किया। इस बार के गणतंत्र दिवस पर जिस तरह से भव्य परेड का आयोजन किया गया। इससे पहले कभी भी इतना व्यवस्थित और भव्य आयोजन नहीं हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने परेड की सलामी ली। एसएसपी अनुराग आर्य और एसपी (साउथ) अंशिका वर्मा ने परेड का निरीक्षण कर टुकड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। क्रिप्टोनाइट घोड़े पर सवार प्रथम परेड कमांडर एएसपी शिवम आशुतोष, द्वितीय परेड कमांडर हर्ष मोदी तथा तृतीय परेड कमांडर आईपीएस अंजना दहिया के नेतृत्व में परेड सधे हुए तालमेल के साथ संपन्न हुई।

कैबिनेट मंत्री ने की बरेली पुलिस की प्रशंसा, पुलिस को बताया समाज की मजबूत ढाल

कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने परेड के लिए 51 हजार के पुरस्कार की घोषणा की। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी पुलिस बल पूरी निष्ठा से कर्तव्य निभाता है। आज़ादी की लड़ाई में समाज के सभी वर्गों की संयुक्त भूमिका को रेखांकित करते हुए उन्होंने मतदाताओं से एसआईआर प्रक्रिया पूरी करने की अपील की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा का उल्लेख करते हुए कहा कि देश निरंतर प्रगति की राह पर है। साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ होने, दुर्दांत अपराधियों पर कठोर कार्रवाई और गैंगस्टरों की 182 अरब रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त किए जाने की बात दोहराई गई। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तीन दिवसीय आयोजनों की भी जानकारी दी। उन्होंने बरेली पुलिस की कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण के लिये एसएसपी अनुराग आर्य और उनकी टीम की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बरेली पुलिस ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले मौलाना को सबक सिखा दिया। विपक्ष को करारा जवाब दिया गया है कि अब कोई यूपी की कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ नहीं कर पायेगा।

परेड में दिखी बरेली पुलिस की शक्ति

परेड में महिला पुलिस, एसएसपी कार्यालय, महिला व पुरुष एसओजी, फॉरेंसिक लैब, अग्निशमन विभाग, वायरलेस और पुलिस पेंशनर्स की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। इस अवसर पर एसएसपी अनुराग आर्य ने उपस्थित जनसमुदाय को देश की एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलाई। मंच संचालन रिटायर्ड डिप्टी एसपी जगदीश पाटनी और बरेली कॉलेज की प्रोफेसर डॉ. वंदना शर्मा ने किया।

पुरस्कार वितरण और सांस्कृतिक रंग

संबोधन के बाद मुख्य अतिथि ने सभी परेड व टोली कमांडरों से परिचय प्राप्त कर उन्हें पुरस्कृत किया। इसके पश्चात पुलिस परिवार और स्कूल के बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान स्कूली बच्चों के करतब देखकर लोग हतप्रभ रह गये।

उपस्थित रहे जनप्रतिनिधि और अधिकारी

समारोह में सांसद छत्रपाल सिंह, मेयर उमेश गौतम सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ एडीजी बरेली जोन रमित शर्मा, कमिश्नर भूपेंद्र एस. चौधरी, डीआईजी अजय साहनी, डीएम अविनाश सिंह, पुलिस व प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, शहर के गणमान्य नागरिक और अतिथि मौजूद रहे। इसके अलावा एसपी सिटी मानुष पारीक, एसपी साउथ अंशिका वर्मा, एसपी नार्थ मुकेश मिश्रा, एसपी ट्रैफिक अकमल खान समेत सीओ और इंस्पेक्टर उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने पुलिस बल का मनोबल बढ़ाते हुए अनुशासन, सेवा और समर्पण का सशक्त संदेश दिया।

मेयर ने पुलिस माडर्न स्कूल के वेलफेयर के लिये की 25 लाख की घोषणा

शहर के मेयर डा. उमेश गौतम ने मॉडर्न स्कूल के कायाकल्प हेतु 25 लाख की घोषणा कर शिक्षा व पुलिस कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने कहा कि ये केवल घोषणा नहीं है, मैं वादा करता हूं। जिस तरह से पुलिस समाज की सेवा के लिये समर्पित है। उसी तरह से पुलिस के सहयोग के लिये हर समय तत्पर रहूंगा।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग