
फूलो की बारिश कर अकीदतमंदों साबरी झंडे को किया कलियर रवाना- देखें वीडियो
बरेली। 28वां साबरी झंडा पैदल काफिला शनिवार को बरेली से कलियर शरीफ के लिए रवाना हुआ। नासिर मियाँ की दरगाह से जोहर की नमाज के बाद साबरी झंडे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। साबरी झंडा पैदल काफिला रवाना होने से पहले अकीदतमंदों ने दरगाह नासिर मियां और हज़रत सय्यद मासूम मियां के मज़ार पर गुलपोशी चादरपोशी की रस्म अदा की और लोगों ने मन्नत मांग कर आवाम व मुल्क़ की खुशहाली को दुआँ माँगी।
रवाना हुआ काफिला
साबरी नासरी ख़िदमत ए खलक सोसायटी के सचिव शाने अली कमाल मियां साबरी नासरी ने बताया कि 28 वां साबरी झण्डा पैदल क़ाफ़िला बरेली शरीफ़ से कलियर शरीफ़ के लिये रवाना हुआ। साबरी झंडे का क़ाफ़िला अपने परम्परागत रास्ते बरेली कोतवाली,कुतुबखाना,बड़ा बाजार,किला,फतेहगंज पश्चिमी, कस्बा मिलक,रामपुर,मुरादाबाद, नूरपुर,नहटौर,नज़ीमाबाद, हरिद्वार,ज्वालापुर होता हुआ 7 नवम्बर को हज़रत नोगजे पीर बाबा के मज़ार पर कलियर शरीफ़ पहुँचेगा। वही क़याम के बाद 8 नवम्बर को सुबह हज़रत मंसूर एजाज कुद्दुसी साबरी के दस्ते मुबारक़ से मज़ारे पाक पर बरेली के परचम कुशाई से साबिर पाक के उर्से मुबारक़ का आगाज़ होगा।
फूलों की हुई बारिश
नॉवेल्टी चौराहा पर जनसेवा टीम के अध्यक्ष पम्मी वारसी,निहाल खान,बरेली हज सेवा समिति के अध्यक्ष पूर्वमंत्री एवं सपा प्रवक्ता हाजी अताउर्रहमान,पीएसएम नेता पूर्व सांसद वीरपाल सिंह यादव,ई.नवाब अय्यूब हसन खां,क़दीर अहमद,नईम खान,पार्षद अब्दुल कय्यूम खां मुन्ना,शमीम अहमद,रईस मियां अब्बासी,जय प्रकाश भास्कर,दीपक शर्मा,अहमद खान टीटू,मोहित सक्सेना,असलम खान,फ़ैज़ मोहम्मद,शाहरुख हुसैन,ताज़ीम खान आदि ने इत्र और फूलो की बारिश कर स्वागत किया।
Published on:
27 Oct 2018 07:47 pm
बड़ी खबरें
View Allबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
