23 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सद्दाम ने अशरफ-जैनब की संपत्ति की जानकारी दी, पूर्व मंत्री की बेटी की मोहब्बत में पकड़ा गया

अशरफ के साले अब्दुल समद उर्फ सद्दाम से STF ने कई राज उगले हैं। उसने अतीक के भाई अशरफ की नामी-बेनामी संपत्ति के बारे में बताया है।

2 min read
Google source verification
Saddam.jpg

UP STF ने एक लाख रुपए के इनामी बदमाश सद्दाम को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। उमेश पाल हत्याकांड के बाद फरार हो गया था। पूछताछ में उसने कई राज बताए। सद्दाम ने बताया कि अशरफ और उसकी पत्नी जैनब की संपत्ति के बारे में बताया। अतीक की बहन जैनब ने कहां जमीन और मकान लिया है। किसके नाम पर संपत्ति ली गई, इसके बारे में भी जानकारी दी है।

अशरफ की अवैध कमाई से सद्दाम ने खुद भी जमीन और घ्‍ज्ञर खरीदे
सद्दाम ने बताया कि उसने बहनोई अशरफ की अवैध कमााई से खुद भी जमीन और घर खरीदे हैं। अतीक-अशरफ और आईएस-227 गैंग के मेंबरों की अवैध संपत्ति पर कार्रवाई हो रही है। पुलिस और ED को इसकी जानकारी से काफी मदद मिलेगी। सद्दान मे STF को जो जानकारी दी है, उसे प्रयागराज पुलिस से STF ने बताया है। सद्दाम से जैनब और शाइस्ता परवीन को लेकर भी सवाल पूछे गए।


प्रयागराज के पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के हटवा उपरहार का निवासी है। पिछले कई सालों से सद्दाम ही अशरफ के कामकाज को संभाल रहा था। अशरफ बरेली जेल में बंद हुआ तो सद्दाम भी बरेली में शिफ्ट हो गया। अशरफ की जब पेशी होती तो थी सद्दाम लग्जरी गाड़ी से पहुंचाता था। बरेली जेल में अशरफ को सुविधाएं दिलाता था। इसके लिए लाखों रुपए रिश्वत दी थी।

सद्दाम अशरफ का खजांची भी था
सद्दाम अशरफ का खजांची भी था। कहां की जमीन लेनी है, कौन सी जमीन किस रेट में बेचनी है, यह सद्दाम ही तय करता था। अशरफ के नाम पर अवैध वसूली की रकम भी सद्दाम के माध्यम से पहुंचती थी। प्रयागराज पुलिस उतेश पाल हत्याकांड की भूमिका की जांच कर रही है। सद्दाम ही शूटरों को बरेली जेल में अशरफ से मिलाने लेे जाता था। सद्दाम ने प्रयागराज के करेली, धूमनगंज, झलवा, बमरौली में जमीनों को खरीदा, बेचा है। इसके अलाव कौशांबी, बरेली आदि में भी संपत्ति का पता चला है।


अतीक का दुबई में फ्लैट इसको लेकर भी पूछताछ
माफिया अतीक या फिर अशरफ की अवैध कमाई से दुबई में फ्लैट खरीदने की चर्चा काफी दिनों से है। पुलिस इस बारे में साक्ष्य नहीं जुटा पाई। चूंकि सद्दाम तीन बार दुबई जा चुका है, इसलिए अब दुबई के फ्लैट को लेकर उससे जानकारी जुटाने की तैयारी है। अतीक-अशरफ की हत्या के बाद से सद्दाम अतीक गैंग के मेंबरों के लगातार संपर्क में रहा। उसने शूटरों की मदद भी की थी। इसे लेकर भी एसटीएफ ने पूछताछ की है।

पूर्व मंत्री की बेटी की मोहब्बत में पकड़ा गया सद्दाम
पिछले दिनों सद्दाम के दुबई के फोटो वायरल हुए थे, जिसके बाद यह माना जाने लगा था कि वह देश छोड़कर भाग चुका है। मगर वह लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। पिछले लंबे समय से वह कर्नाटक, दिल्ली और मुंबई में ठिकाने बदल बदलकर रह रहा था। इसी बीच एसटीएफ को दिल्ली में उसकी गर्लफ्रेंड के बारे में जानकारी मिली तो जाल बिछा दिया गया। जांच में सामने आया कि यह गर्लफ्रेंड कोई और नहीं, बरेली में रहने वाले एक पूर्व मंत्री की बेटी है। सद्दाम से उसका रिश्ता भी तय हुआ था, लेकिन जब उमेश पाल हत्याकांड हुआ तो पूर्व मंत्री ने सद्दाम से पल्ला झाड़ लिया। मगर उसकी बेटी लगातार सद्दाम के संपर्क में थी। बुधवार रात वह इसी गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा तो एसटीएफ ने उसे दिल्ली के मालवीयनगर इलाके से गिरफ्तार कर लिया।

बरेली STF CO अब्दुल कादिर ने मीडिया को बताया कि माफिया अशरफ के साले अशरफ का दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है। बरेली के दो मुकदमों में वह वांछित था।


बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग