25 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के समर्थन में साध्वी प्राची, बोली देशद्रोही की सजा सिर्फ फांसी

बरेली पहुंची साध्वी प्राची ने कहा कि वो अनुराग ठाकुर का समर्थन करती हैं और देशद्रोहियों को गोली मार देनी चाहिए।

less than 1 minute read
Google source verification
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के समर्थन में साध्वी प्राची, बोली देशद्रोही की सजा सिर्फ फांसी

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के समर्थन में साध्वी प्राची, बोली देशद्रोही की सजा सिर्फ फांसी

बरेली। विश्व हिन्दू परिषद की फायर ब्रांड नेता साध्वी प्राची ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का समर्थन करते हुए कहा कि देशद्रोह करने वाले को फांसी होनी चाहिए। बरेली पहुंची साध्वी प्राची ने कहा कि वो अनुराग ठाकुर का समर्थन करती हैं और देशद्रोहियों को गोली मार देनी चाहिए। जो हिन्दुस्तान को तोड़ने की बात करता है उसे क्या थाली में खाना खिलाओगे। वो देशद्रोही हैं, उनकी सजा सिर्फ फांसी होनी चाहिए।
साध्वी प्राची ने शाहीन बाग़ में धरने पर बैठी महिलाओं पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिन महिलाओं को तीन तलाक़ से मोदी जी ने छुटकारा दिलाया वही महिलाएं कड़ाके की सर्दी में 500 रुपये के लिए रात रात भर धरने में बैठी है, जबकि इस्लाम में सूर्यास्त के बाद घर से महिलाओं का निकलना मना है। उन्होंने कहा की ये लोग खाते हिंदुस्तान की है और दिल इनका कहीं और होता है। उन्होंने कहा कि ये लोग कभी भी देश हित में खड़े नही होते।