
कड़ी है सुरक्षा के बीच बरेली से बाहर इस शहर में रह रहे हैं साक्षी अजितेश, किसीको नहीं सीधे मिलने की इजाजत, ये है सुरक्षा व्यवस्था
बरेली। प्रेम विवाह और अपने विधायक पिता से जान का खतरा बता कर वीडियो वायरल कर सुर्खियों में आए साक्षी अजितेश (Sakshi Mishra Ajitesh) बरेली से बाहर रह रहे हैं। दोनों की सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। दोनों जिस घर में रह रहे हैं वहां किसी को भी आने की इजाजत नहीं है। घर वालों को भी कुछ मिनटों के लिए ही मिलने की इजाजत दी जाती है। बताया जा रहा है कि जिस घर में वह रह रहे हैं वहां खुफिया विभाग भी सक्रिय है।
किसीको नहीं आने-जाने की इजाजत
दरअसल साक्षी अजितेश दिल्ली में रह रहे हैं। यहां उनकी सुरक्षा में आधुनिक हथियारों से लैस सुरक्षाकर्मी लगाए गए हैं। जो हर आने जाने वाले पर मजर रखते हैं। किसी भी सीधे मुलाकात की इजाजत नहीं है। परिजनों से भी कुछ मिनट ही बातचीत कर सकते हैं। पुलिस साक्षी अजितेश की सुरक्षा को लेकर कोई भी रिस्क नहीं लेना चाहती है। बता दें कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद साक्षी व अजितेश की सुरक्षा में सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।
विधायक के घर पर भी नजर
वहीं जानकारी के मुताबिक बेरली में भाजपा विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल के घर पर भी खुफिया विभाग नजर रखे हुए है। इसी बीच एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसके बाद भाजपा विधायक की जान को खतरा बताया जा रहा है। इय ऑडियो प्रकरण के बाद अधिकारी भी सक्रिय हो गए हैं। ऑडियो की सच्चाई जानने के लिए एलआइयू को चांज सौंपी गई है।
Updated on:
18 Jul 2019 07:36 pm
Published on:
18 Jul 2019 07:33 pm
बड़ी खबरें
View Allबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
