2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

संतोष गंगवार के खिलाफ समाजवादी महिला सभा ने निकाला कैंडल मार्च

केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार द्वारा रेप पर दिए बयान का समाजवादी पार्टी की महिला सभा ने विरोध जताया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बरेली

•

image

Mukesh Kumar

•

Updated: 25 Apr 2018, 2:51 PM IST

समाजवादी महिला सभा

बरेली। केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार द्वारा रेप पर दिए बयान का समाजवादी पार्टी की महिला सभा ने विरोध जताया है। समाजवादी पार्टी महिला सभा की जिलाध्यक्ष भारती चौहान के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला गया। कैंडल मार्च मिशन कंपाउंड स्थित पार्टी कार्यालय से शुरू होकर अयूब खान चौराहे पर समाप्त हुआ। जहां पर केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई।

महिलाओं पर हो रहे अत्याचार
इस मौके पर जिलाध्यक्ष भारती चौहान ने कहा कि योगी और मोदी की सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। महिलाओं की सुरक्षा बिल्कुल नहीं है। आज घर से महिलाएं बच्चियां निकलते हुए डर रही हैं। केंद्र सरकार के मंत्री संतोष गंगवार कहते हैं कि इतने बड़े देश में बलात्कार होते रहते हैं। बलात्कार का बतंगड़ ना बनाएं। यह उनके प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की सोच को प्रदर्शित करता है। छोटी-छोटी बच्चियों पर दरिंदगी हो रही है, पर अपराधियों को भाजपा के नेताओं का संरक्षण प्राप्त है। इसलिए अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई नहीं हो रही है। अपराधी खुल्लम खुल्ला महिलाओं पर अत्याचार कर रहे हैंl

महिला सुरक्षा पर सरकार फेल
महिला सभा की राष्ट्रीय नेता नीरज तिवारी ने कहा कि आज देश और उत्तर प्रदेश में महिलाओं का सांस लेना दूभर हो गया है। जहां महिलाओं के साथ बलात्कार हो रहे हैं। वहीं दूसरी ओर मोदी सरकार के मंत्री महिलाओं का उपहास उड़ा रहे हैं। अपराधी भाजपा नेताओं से सांठगांठ कर लेते हैं। इसलिए पुलिस भी उनका कुछ नहीं कर पाती है। हत्या, बलात्कार चरम पर हैं। इससे सिद्ध होता है कि महिला सुरक्षा देने के नाम पर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार और केंद्र की मोदी सरकार विफल है।

इस्तीफा दें सीएम योगी
कमलेश रतनाकर ने कहा कि आज धर्म के नाम पर जाति के नाम पर वोट मांग कर उत्तर प्रदेश की सत्ता पर काबिज होने वाले संत योगी आदित्यनाथ अपना राज धर्म भूल गए हैं। महिलाएं जिस तरह से उनके शासन में प्रताड़ित की जा रही हैं तुरंत ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को अपना इस्तीफा दे देना चाहिए। महिला सभा की जिला महासचिव सीमा श्रीवास्तव ने कहा कि आज यह हालत देखकर दुख होता है की महिलाओं पर अपराधी भेड़ियों की तरह टूट गए टूट पड़े हैं। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वह लगातार महिलाओं को अपना शिकार बना रहे हैं। ऐसे अपराधियों को फांसी की सजा होना चाहिए।


मुफ्त लड़ेंगे केस
जिला सचिव प्रमोद यादव एडवोकेट ने कहा कि महिलाओं के ऊपर हो रहे अत्याचारों को देखा नहीं जा रहा है। योगी और मोदी सरकार धर्म के नाम पर बांटने में व्यस्त हैं। इस मौके पर उन्होंने घोषणा की है कि यदि कोई भी गरीब महिला जो बलात्कार से पीड़ित है या किसी अत्याचार से पीड़ित है और अपना मुकदमे के लिए वकील का इंतजाम नहीं कर पाती है तो वह ऐसी महिलाओं के लिए निशुल्क मुकदमा लड़ने का कार्य करेंगे। जिला प्रवक्ता हैदर अली ने कहा कि महिलाओं का सम्मान आज उत्तर प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार में बचा ही नहीं है यह सरकार देश और प्रदेश को लूटने में व्यस्त है।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश