बरेली। मेयर के टिकट को लेकर समाजवादी पार्टी में घमासान जारी है। मेयर का टिकट न मिलने से सपा नेता अनिल शर्मा नाराज हैं और उन्हें अभी भी टिकट मिलने का इंतजार है। पत्रिका से बात करते हुए अनिल शर्मा ने कहा कि वो इस समय अपने समर्थकों का गुस्सा शांत कर रहे हैं और टिकट मिलने का इंतजार कर रहे हैं। अनिल शर्मा का कहना है कि जब एमएलसी के चुनाव में एन वक्त पर उनका टिकट कट गया था और हेलीकाप्टर से सिम्बल आया था तो अब भी कुछ हो सकता है। अभी 10 नवम्बर दूर है।