27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा सरकार को आइना दिखाने के लिए सपा ने आजमाया ये तरीका

ली में सपा कार्यकर्ताओं ने सड़क के गड्ढों में धान बोकर किया प्रदर्शन। कहा प्रदेश को बनाना चाहते थे सिंगापुर, बना दिया गडढापुर, अपराधपुर, बलात्कारपुर, भ्रष्टाचारपुर।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बरेली

•

image

suchita mishra

•

Updated: 29 Aug 2018, 4:05 PM IST

 Samajwadi Party

Samajwadi Party

बरेली। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार बनने के बाद प्रदेश की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने की बात कही गई थी, लेकिन सड़कों से गड्ढे समाप्त नहीं हुए। बल्कि बारिश में जिले की तमाम सड़कों में बड़े बड़े गड्ढे हो गए हैं जो आए दिन हादसों का कारण बन रहे हैं। सड़कों पर हुए गड्ढे को लेकर समाजवादी पार्टी ने सेटेलाइट चौराहे पर सड़क के गड्ढों में धान बोकर अनोखा प्रदर्शन किया और सरकार से सड़कों को गड्ढामुक्त करने की मांग की।

सेटेलाइट पर हुआ प्रदर्शन
समाजवादी पार्टी के नेता मिशन कंपाउंड स्थित पार्टी कार्यालय पर एकत्र हुए जहां पर सभा का आयोजन किया गया। इसके बाद पार्टी के नेता और कार्यकर्ता भारी बारिश में सेटेलाइट चौराहे पहुंचे और सड़क पर बने बड़े से गड्ढे में मिट्टी डालकर उसमे धान की बुवाई की। इस दौरान सपाईयों ने केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

सिंगापुर की जगह प्रदेश बन गया गडढापुर, अपराधपुर
सैटेलाइट चौराहे पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए जिला प्रवक्ता हैदर अली ने कहा कि भाजपा के नेताओं ने बरेली को और उत्तर प्रदेश को सिंगापुर बनाने का सपना दिखाया था, लेकिन आज उत्तर प्रदेश सिंगापुर की जगह गडढापुर, अपराधपुर, बलात्कारपुर, भ्रष्टाचारपुर बन गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की और केन्द्र की सरकार झूठे जुमलों के बल पर सत्ता चलाने का कार्य कर रही है। आज तक इस सरकार ने एक भी वायदा पूरा नहीं किया। बरेली, प्रदेश व देश की जनता आने वाले चुनावों भारतीय जनता पार्टी से बदला लेकर गड्ढापुर का जवाब बदलापुर से लेगी।

पहले अपराधियों से डरती थी जनता अब गड्ढों से भी लगता है डर
अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष प्रमोद यादव ने कहा कि देश और प्रदेश की जनता को धोखा देकर सत्ता हथियाने वाले अब बहुत दिनों तक सत्ता में रहने वाले नहीं हैं। उत्तर प्रदेश की जनता पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के विकास कार्य को याद कर रही है। सपा सरकार ने जहां एक ओर एक्सप्रेसवे बनवाकर दिये वहीं भाजपा सड़कों का रखरखाव भी ठीक से नहीं कर पा रही है। महिला सभा की जिलाध्यक्ष भारती चौहान व महासचिव सीमा श्रीवास्तव ने कहा कि आज प्रदेश में महिलाएं स्वयं को सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हैं। अपराधियों के हौसले बुलन्द हैं। पुलिस प्रशासन का मनोबल गिरा हुआ है। सड़कों पर अभी तक लोग अपराधियों से डर कर चलते थे, अब गड्ढों से भी डर कर चलना पड़ रहा है।

ये रहे मौजूद
प्रदर्शन में वैभव गंगवार, तनवीर-उल-इस्लाम, हृदेश यादव, राशिद खान, गौरव जयसवाल, पारितोष धवन, शाहजेब हसन, हेमंत सिंह, अरून यादव, सलीम, सय्यद नग़मी अली, अनूप यादव आदि मौजूद रहे।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग