
बरेली रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर घायल सारस
अमेठी के आरिफ और सारस की दोस्ती के बीच बरेली में एक सारस दुर्घटना का शिकार हो गया। ये सारस उड़ते हुए बरेली स्टेशन के पास ट्रेन से टकरा गया। ट्रेन से हुई टक्कर से ये सारस बुरी तरह से घायल हो गया।
ट्रेन से टकराकर ये सारस ट्रैक पर गिर गया। घायल हालत में सारस पर बंदर टूट पड़े। देर तक बंदरों ने नोच-नोचकर सारस को परेशान किया। गभीर हालत में सारस को छटपटाता देखकर लोगों ने जीआरपी को इसकी सूचना दी। गुरुवार शाम करीब 7 बजे ये घटना हुई।
GRP ने बचाकर पहुंचाया अस्पताल
जीआरपी ने घायल हालत में सारस को देखा तो बंदरों को खदेड़ा और उसकी जान बचाई। जीआरपी ने सारस की हालत देखकर उसको इलाज के लिए IVRI पहुंचाया। जहां उसका इलाज चल रहा है। सारस की हालत गंभीर बताई गई है। हालांकि डॉक्टरों को उम्मीद है कि उसको बचा लिया जाएगा।
Updated on:
24 Mar 2023 11:19 am
Published on:
24 Mar 2023 11:12 am
बड़ी खबरें
View Allबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
