28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आरिफ का सारस अगर ना मिला तो आंदोलन होगा, अखिलेश की योगी सरकार को चेतावनी

आरिफ के घर से लाए गए सारस के समसपुर पक्षी विहार से गायब होने के बाद अखिलेश ने योगी सरकार को घेर लिया है।
2 min read
Google source verification
akhilesh

अखिलेश यादव ने वन विभाग से कहा है कि पक्षी विहार से गायब हुए आरिफ के सारस को किसी भी कीमत पर ढूंढ़ा जाए। सपा प्रमुख ने सारस ना मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। साथ ही मुख्यमंत्री आदित्याथ को कहा है कि दूसरे लोगों के पालतू पशुओं को भी अपने कुत्ते की तरह प्यारा समझें।


दुनियाभर में आंदोलन होगा: अखिलेश
अखिलेश यादव ने गुरुवार सुबह किए ट्वीट में लिखा, "उत्तर प्रदेश वन-विभाग द्वारा अमेठी से जबरदस्ती ले जाकर रायबरेली के समसपुर पक्षी विहार में छोड़ा गया बहुचर्चित सारस अब लापता है। उप्र के राज्य-पक्षी के प्रति ऐसी सरकारी लापरवाही एक गंभीर विषय है। भाजपा सरकार तत्काल सारस खोजे, नहीं तो पूरी दुनिया के पक्षी-प्रेमी आंदोलन करेंगे।"

एक और ट्वीट में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लिखा, "मुख्यमंत्री जी चाहें तो लापता सारस का कोई नामकरण भी कर दें लेकिन उसे ढूंढकर उसकी जान जरूर बचाएं। वो सारस भी पूरे उप्र को वैसे ही प्रिय है, जैसे मुख्यमंत्री जी को गोलू।"

यह भी पढ़ें: सारस छिनते ही सपा की शरण में आरिफ, अखिलेश ने मंच पर साथ बैठाया, आजम खान-इरफान सोलंकी के साथ लिया नाम


आरिफ के घर से सारस को ले गई थी वन विभाग की टीम
अमेठी के मंडखा गांव के रहने वाले आरिफ और सारस की दोस्ती काफी दिन से चर्चा में हैं। दोनों साथ में ही खाना खाते और रहते थे। आरिफ के साथ रहने वाले इस सारस को मंगलवार को वन विभाग की टीम नियमों का हवाला देते हुए साथ ले गई थी। बुधवार शाम समसपुर पक्षी विहार से ये सारस गायब हो गया। इसके बाद पशुप्रेमी सारस को ढूंढ़ने की गुहार लगा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: 'मेरे सारस के बस 2 काम कर देना...' दोस्त सारस के लिए अधिकारियों से आरिफ की भावुक अपील