2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बरेली में सरकार की उपलब्धियों के जश्न का दूसरा दिन, एलईडी स्क्रीन पर दिखाए गए ऐतिहासिक कार्य

सरकार द्वारा बालिकाओं और महिलाओं के हित में चलाई जा रही योजनाओं पर विशेष चर्चा की गई। इसके अलावा, बरेली में पहली बार शुरू किए गए यातायात हेल्पलाइन नंबर की जानकारी भी प्रभारी मंत्री को दी गई।

less than 1 minute read
Google source verification

बरेली। केंद्र सरकार के 10 वर्ष और उत्तर प्रदेश सरकार के 8 वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के अवसर पर सेवा, सुरक्षा और सुशासन के नाम पर तीन दिवसीय उत्सव के आयोजन किया गया। उत्सव के दूसरे दिन, जीआईसी ऑडिटोरियम में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार सहकारिता विभाग एवं प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर की उपस्थिति में प्रशासन द्वारा बीते आठ वर्षों में किए गए ऐतिहासिक कार्यों को प्रस्तुत किया गया।

महिला सशक्तिकरण पर विशेष चर्चा

सरकार द्वारा बालिकाओं और महिलाओं के हित में चलाई जा रही योजनाओं पर विशेष चर्चा की गई। इसके अलावा, बरेली में पहली बार शुरू किए गए यातायात हेल्पलाइन नंबर की जानकारी भी प्रभारी मंत्री को दी गई। अपने संबोधन में जेपीएस राठौर ने कहा कि सरकार ने बीते आठ वर्षों में कई नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं और यह उपलब्धियां प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जा रही हैं।

सरकारी उपलब्धियों की प्रदर्शनी

ऑडिटोरियम में मौजूद विभागीय अधिकारियों ने एलईडी स्क्रीन पर सरकारी योजनाओं और उपलब्धियों को आम जनता के समक्ष प्रस्तुत किया। इस दौरान सरकारी योजनाओं से संबंधित स्टॉल्स भी लगाए गए, जहां आम जनता को विभिन्न विकास योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। इस मौके पर आंवला जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, महापौर डॉ. उमेश गौतम, मीरगंज विधायक डीसी वर्मा, डीएम रविंद्र कुमार, सीडीओ जग प्रवेश, एसएसपी अनुराग आर्य समेत बड़ी संख्या में अधिकारी उपस्थित रहे।


बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग