
पोस्टमार्टम हाउस पर जानकारी देते मृतक के परिजन
विवाद के बाद हो गया था समझौता, आरोपी मान रहे थे रंजिश
बहेड़ी थाना क्षेत्र के मोहल्ला मियां अली सुकटिया निवासी मोहम्मद अहमद ने बताया कि उनका बेटा सलीम (26) भट्ठे पर मजदूरी करता था। कुछ समय पहले बेटे का पड़ोस के कुछ लोगों से विवाद हो गया था। हालांकि बाद में समझौता हो गया था। आरोपी मन ही मन रंजिश मान रहे थे। मो अहमद ने बताया कि बुधवार रात चार-पांच आरोपी सलीम को बातों में उलझाकर अपने साथ ले गए। आरोपियों ने सलीम के साथ मारपीट कर हत्या कर दी।
परिजनों ने दी हत्या की तहरीर, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
दो लाख रुपये भी लूट लिए। हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को कब्रिस्तान में टांग दिया। लोगों की सूचना पर मो अहमद परिवार के साथ मौके पर पहुंचे। बेटे का शव देख परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के पिता ने नामजद तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। बहेड़ी थाना प्रभारी ने बताया कि हर बिंदु पर जांच-पड़ताल की जा रही है।
Published on:
27 Mar 2024 02:09 pm
बड़ी खबरें
View Allबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
